{"_id":"679be20cb2b0cc7225008300","slug":"car-of-devotees-returning-from-mahakumbh-overturned-four-injuredcar-of-devotees-returning-from-mahakumbh-overturned-four-injured-karnal-news-c-18-knl1008-570779-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: महाकुंभ से लौट रहे भक्तों की गाड़ी पलटी, चार जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: महाकुंभ से लौट रहे भक्तों की गाड़ी पलटी, चार जख्मी
विज्ञापन
महाकुंभ से लौट रहे भक्तों की गाड़ी पलटी, चार जख्मी
- फोटो : महाकुंभ से लौट रहे भक्तों की गाड़ी पलटी, चार जख्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जीटी रोड पर तरावड़ी के समीप प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक गाड़ी पलट गई। पुलिस के अनुसार हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुआ। बोलेरो पहले डिवाइडर से टकराई फिर सड़क किनारे लगे खंभे को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में चार श्रद्धालु घायल हो गए।
श्रद्धालु रामेश्वर ने बताया कि वह प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के बाद 29 जनवरी को जम्मू के लिए रवाना हुए थे। सफर के दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई, जिससे गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और फिर हाईवे पर पलट गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और श्रद्धालुओं को गाड़ी से बाहर निकाल लिया।
तरावड़ी थाना प्रभारी नसीब सिंह ने बताया कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। किसी व्यक्ति की तरफ से शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। दूसरी ओर हांसी रोड पर भी रात को एक कैंटर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गया। इस कारण कैंटर चालक कैंटर में ही फंस गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत से उसे बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि चालक की टांग टूट गई है।स