{"_id":"65d277b9f1b62cbf660b24b9","slug":"car-driver-attacked-and-snatched-15-thousand-rupees-karnal-news-c-18-knl1008-329554-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: कार चालक पर हमला कर 15 हजार रुपये छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: कार चालक पर हमला कर 15 हजार रुपये छीने
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। एक टैक्सी चालक पर कार में सवार चार लोगों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने उसकी कार में रखे 15 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गए। पीड़ित कार चालक ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
काकौत गांव, कैथल निवासी सुभाष चंद ने मूनक थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह टैक्सी चलाता है। 11 फरवरी दोपहर ढाई बजे कैथल मॉडन टाउन से वह अपनी टैक्सी में सवारियों को बैठाकर दिल्ली जा रहा था।
शाम करीब चार बजे मूनक नहर, असंध रोड के पास पहुंचे तो असंध के रिफाइनरी की तरफ से एक गाड़ी आई। जिसमें चार अज्ञात लोग उतरे और उसकी कार पर हमला कर दिया। उन्होंने उसकी कार के शीशे तोड़ दिए और उसे बाहर निकालकर उसके साथ मारपीट की। अन्य कार चालकों व राहगीरों ने उसे बचाया। इसी दौरान उनमें से एक आरोपी ने उसकी कार में रखे 15 हजार रुपये निकाल लिए और फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित चालक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।