फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Car crushed woman crossing the road, died

Karnal News: सड़क पार कर रही महिला को कार ने कुचला, गई जान

Tue, 28 Mar 2023 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 28 Mar 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
Car crushed woman crossing the road, died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। नेशनल हाईवे पर बाजार से सामान लेकर बेटे के साथ घर लौट रही मां को तेज रफ्तार ऑडी कार ने टक्कर मार दी। पुलिस ने महिला को घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया और उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। ऑडी सवार फरार हो गए थे, जिनकी तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।




अशोक कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय संतोष रविवार शाम बेटे के साथ बाजार में सामान लेने गईं थी। वहां से लौटते समय वह बेटे के साथ सड़क पार कर रहीं थी। बेटा जैसे ही आगे निकला इसी दौरान तेज गति से आई ऑडी कार ने महिला को टक्कर मार दी। कार सवार महिला को 20 मीटर तक घसीटते ले गए। परिजनों ने घरौंडा थाने में ऑडी सवारों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मृतक महिला के बेटे विनोद ने बताया कि वह अपनी मां के साथ बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था। ऑटो से उतरने के बाद सड़क पार करते समय हादसा हुआ। कार में तीन युवक थे और नंबर प्लेट पंजाब की थी। एसएचओ घरौंडा दीपक कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है, जल्द कार सवारों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed