फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Car collides with tree, old man dies, police post surrounded

Karnal News: पेड़ से टकराई कार, बुजुर्ग की मौत, चौकी का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Car collides with tree, old man dies, police post surrounded
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सिकरी गांव में एक कार पेड़ से टकरा गई जिससे एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने सेक्टर-नौ पुलिस चौकी का घेराव व प्रदर्शन किया। धरने पर बैठे परिजनों ने शव उठाने से भी मना कर दिया। पुलिस के कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। उसके बाद ही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बताते हैं कि रविवार को सीकरी के पास एक कार पेड़ से जा टकराई थी। जिसमे करनाल निवासी 65 वर्षीय इंद्र सिंह सवार थे। जो सीकरी में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। चौकी में धरने पर बैठे परिजनों का आरोप है कि इंद्र सिंह का उसके एक पड़ोसी के साथ झगड़ा चल रहा था। जिसकी वजह से वह परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते वह उल्टी दिशा में गाड़ी चला रहा था और हादसा हो गया। मृतक की पत्नी कमलेश का आरोप है कि उनके पड़ोसी अपनी गाड़ी को गली में खड़ी कर देते थे और इंद्र सिंह के घर मे कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। मलबा गली में पड़ा रहा तो पड़ोसी ने प्रशासन को शिकायत दे दी। करीब चार साल से यह चल रहा था। इंद्र सिंह कभी थाने के चक्कर लगा रहे थे तो कभी एसपी कार्यालय के।
विज्ञापन

मृतक के परिजन यशविन्द्र ने बताया कि इन्द्री सिंह के तीन बच्चे हैं। दो लड़कियां और एक लड़का। बेटी नितू कनाडा, ममता अमेरिका और बेटा विकास ऑस्टे्रलिया में हैं। उनके बच्चों ने भी विदेश से ऑनलाइन शिकायत दी थी और लिखा था, उनके पिता पड़ोसी के कारण परेशान हैं। सेक्टर 32, 33 थाना एसएचओ सुलिन्द्र कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed