फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Canter collided with wall, driver and assistant stuck for two hours, lost their lives

Karnal News: दीवार से टकराया कैंटर, दो घंटे तक फंसे रहे चालक और सहायक, गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 09:56 AM IST
विज्ञापन
Canter collided with wall, driver and assistant stuck for two hours, lost their lives
- समय पर क्रेन मिलती तो बच सकती थी दोनों की जान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मेरठ रोड पर एक कैंटर अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। जिसमें सवार चालक व सहायक फंस गए। करीब दो घंटे तक चालक बचाने की गुहार लगाता रहा लेकिन कोई क्रेन न होने से आस पास के लोग अपने स्तर पर ही उन्हें बचाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान सहायक ने दम तोड़ दिया।
फिर क्रेन की मदद से चालक को निकाला तो उसकी अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। हादसे का कारण गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ट्राॅली चालक को बताया जा रहा है। सदर थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अज्ञात ट्रैक्टर ट्राॅली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गाजियाबाद निवासी सहायक दिलशाद के परिजनों ने बताया कि कैंटर चालक मेरठ निवासी यशवंत और गाजियाबाद निवासी दिलशाद कैंटर में चावल लेकर अंबाला से गाजियाबाद के लिए निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को वह 10.5 बजे मेरठ रोड पर पहुंचे थे तो एक ट्रैक्टर चालक गलत दिशा में आ रहा था। जिसने ट्रैक्टर के पीछे दो ट्राॅलियां जोड़ी थीं। उसने बचाने के लिए कैंटर चालक ने कट मारा तो वहां सड़क पर पशु का चारा पड़ा था। जहां से कैंटर के टायर फिसल गए और अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया।

इस दौरान दिलशाद और यशवंत कैंटर में ही फंस गए। यदि समय पर जिला प्रशासन क्रेन उपलब्ध करा देता तो चालक की जान बच सकती थी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed