{"_id":"67d0a338e2d6809ab70edd9a","slug":"candidates-heartbeats-are-increasing-their-political-fate-will-be-decided-today-karnal-news-c-18-knl1008-600104-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज होगा सियासी भाग्य का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज होगा सियासी भाग्य का फैसला
विज्ञापन
- आज सुबह आठ बजे शुरू होगी मतगणना, दोपहर तक तस्वीर साफ होने की संभावना
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिले के 174 प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें तेज हो गई हैं, हार-जीत की आशंकाओं का दौर थमने वाला है, क्योंकि बुधवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होने के बाद नगर निगम करनाल, नगरपालिका इंद्री, नीलोखेड़ी और असंध के साथ-साथ तरावड़ी के एक वार्ड के सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। शहर की सरकार पर किसकी विजय पताका फहराएगी, ये तय हो जाएगा। जिला प्रशासन ने मतगणना की तैयारी पूर्ण कर ली है। मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दे दिया गया है।
दो मार्च को मतदान के बाद से ही प्रत्याशियों की जीत-हार पर शहरभर में कयास लगाए जा रहे हैं। अब मतगणना की उल्टी गिनती शुरू होते ही, प्रत्याशियों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं। प्रत्याशियों के साथ-साथ शहर में हर किसी को चुनाव के परिणामों का इंतजार है। मतगणना शुरू होने के बाद सुबह नौ बजे से शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे, दोपहर तक लगभग तस्वीर साफ हो जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि स्थानीय निकाय चुनाव की मतगणना 12 मार्च सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी काउंटिंग स्टाफ, उम्मीदवार व उनके एजेंटों से निर्धारित समय पर मतगणना केंद्रों में पहुंचने को कहा गया है। उम्मीदवार या उनके एजेंट की मौजूदगी में स्ट्रान्ग रूम का दरवाजा खोला जाएगा। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। काउंटिंग एजेंट को पैन, पेंसिल व कागज लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों के लिए प्रत्येक मतगणना केंद्र पर क्लॉक रूम बनाया गया है, जिसमें उम्मीदवार अपना मोबाइल जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक गंगाराम पूनिया ने बताया कि मतगणना केंद्र के आसपास पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्रों की व्यवस्था के मुताबिक बैरिकेडिंग कर ली गई है। अधिकृत व्यक्ति को ही मतगणना केंद्र में जाने की अनुमति होगी। जिन अधिकारियों, कर्मचारियों, उम्मीदवारों व पोलिंग एजेंट के पास जारी किए हैं, उन्हें जांच के बाद अंदर जाने दिया जाएगा।
49.1 प्रतिशत मतदाताओं ने डाले थे वोट
जिले के नगर निगम, नगरपालिका इंद्री, नीलोखेड़ी, असंध और तरावड़ी के एक वार्ड सहित 353974 में 173901 यानी 49.1 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग दो मार्च को किया था। नगर निगम के 74 प्रत्याशियों सहित जिलेभर के 173 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। करनाल में 265, इंद्री में 14, असंध में 22, नीलोखेड़ी में 15 और तरावड़ी में एक बूथ है।
यहां आज होगी मतगणना
- करनाल नगर निगम- पंडित चिरंजी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय, करनाल।
- नीलोखेड़ी नगर पालिका- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नीलोखेड़ी।
- इंद्री नगर पालिका- कार्यालय, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, इंद्री।
- असंध नगर पालिका-कार्यालय, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, असंध।