{"_id":"bcb40979c4893b923ef0d28fcd161700","slug":"came-to-the-rescue-workers-killed-in-fights-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में बचाव के लिए आए मजदूर की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े में बचाव के लिए आए मजदूर की हत्या
करनाल/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगदू के एक ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों में हुए आपसी झगड़े में
विज्ञापन
एक मजदूर की हत्या कर दी गई और तीन मजदूर घायल हो गए। बुटाना थाना पुलिस ने
कार्रवाई करते हुए आठ मजदूरों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने शव को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम सोमवार को होगा। दो मजदूरों के झगड़े में समझौता करवाने आए हीरालाल की ही हत्या की गई है।
भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे के करीब संजय और दिनेश कुमार में झगड़ा हो गया। दिनेश कुमार ने हीरा लाल मजदूर को आवाज लगाई और हीरालाल ने बचाव करते हुए मामले को शांत करवा दिया था। रविवार सुबह 8 बजे के करीब संजय कुमार कुछ मजदूरों के साथ हीरा लाल पर ईंटें बरसाईं।
हीरा लाल की चिल्लाने की आवाज से अन्य मजदूर दौड़े आए, इनको संजय के पक्ष के मजदूरों ने मारना शुरू कर दिया। आस-पास के खेतों में काम कर रहे कस्बे के किसानों ने जब लड़ाई को देखा तो वो बचाव के लिए आए। भट्ठे के मालिक बीरा सिंह ने बताया कि जब उनकी सारी घटना का पता चला तो वो खेतों में भागे।
उन्होंने देखा की हीरा लाल व 3-4 मजदूर अन्य घायल पड़े थे। उन्होंनेे घायलों को कैथल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान हीरा लाल (30) वासी शेखपुरा जिला बिहार की मौत हो गई। थाना बुटाना के प्रभारी सुबे सिंह व निगदू चौकी के इंचार्ज रमेश चंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आठ मजदूरों को हिरासत में ले लिया है।