फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Came to serve in power, aim is to provide convenience to the public: Chief Minister

सत्ता में सेवा करने आए, जनता को सहूलियत देना है उद्देश्य : मुख्यमंत्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Came to serve in power, aim is to provide convenience to the public: Chief Minister
करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल का अपने विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय दौरा शनिवार को शुरू हुआ। इस दौरान जनता के साथ संवाद में उन्होंने सेवा का संकल्प दोहराया। कहा कि वे सत्ता में सेवा के लिए आए हैं। उनका मुख्य उद्देश्य जनता को सहूलियत देना है ताकि उन्हें अपने कामों के लिए भटकना न पड़े, हालांकि जनता के साथ संवाद और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के कार्यक्रमों में उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव-2024 में करीब सात महीने का वक्त शेष है। ऐसे में अन्य दलों के साथ भाजपा भी चुनावी मोड में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करनाल दौरे को भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है। इसके तहत वार्ड-4 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हर परिवार का सर्वे कराकर आंकड़ा जुटा रही है, जिससे पता चल सके कि परिवार में कितने सदस्य हैं, उनमें से कितने बेरोजगार और बुजुर्ग हैं। इस सर्वे को पूरा करने के बाद विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। योजनाओं को सिरे चढ़ाया जाएगा। परिवार पहचान पत्र से लेकर राशन कार्ड कट जाने तक की सभी गलतियां ठीक की जाएंगी। जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाएगा। उनके जीवन स्तर में सुधार लाया जाएगा। सरकार ने आयुष्मान भारत के साथ ही चिरायु हरियाणा योजना को भी लागू किया है ताकि गरीब परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन



- राशन कार्ड में जिनके नाम गलत तरीके से कटे, जोड़े जाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में परिवार पहचान पत्र के माध्यम से 12.50 लाख राशन कार्ड बनाए गए हैं। ऐसे राशन कार्ड जो सही हैं और गलत तरीके से कट गए हैं, उन्हें दोबारा उसी श्रेणी में जोड़ा जाएगा। इसके लिए वार्ड के पार्षद ऐसे लोगों की सूची तैयार कर लें, जो कि राशन कार्ड के लिए पात्र हैं, लेकिन उनके नाम कट गए हैं। इस लिस्ट को अतिरिक्त उपायुक्त के कार्यालय में दें, ताकि नामों को दोबारा जोड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



- तीन मीटर से चौड़ी गलियों और छह मीटर से अधिक मुख्य रास्तों वाली कॉलोनियां होंगी वैध

मुख्यमंत्री ने जनता से संवाद के दौरान कहा कि ऐसी सभी अवैध कालोनियों को वैध किया जाएगा, जिनकी गलियां तीन मीटर और मुख्य रास्ते छह मीटर से ज्यादा चौड़े हैं। इसके साथ ही इन सभी कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का खाका तैयार कर उपलब्ध कराया जाएगा।


- प्रॉपर्टी आईडी ठीक करने में उपलब्ध कराए जाएंगे दो कर्मचारी
प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए प्रत्येक नगर परिषद और नगर निगम कार्यालय में दो कर्मचारी दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक नगर परिषद और निगम कार्यालय में दो कर्मचारियों को प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए विशेष तौर पर लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों को परेशानी नहीं हो।

- चौपाल-धर्मशाला की बनेगी सूची, होगी मरम्मत या नया निर्माण
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जिले की सभी चौपालों, सामुदायिक केंद्रों एवं धर्मशालाओं का सर्वे करवाकर सूची तैयार कर लें, ताकि इनकी मरम्मत कराई जाए। अगर जरूरत है तो नया निर्माण कराया जाए।



- ओडिशा रेल दुर्घटना में मृतकों के लिए रखा दो मिनट का मौन
मुख्यमंत्री के साथ ही भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ लोगों ने ओडिशा रेल हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर घरौंडा के विधायक हरविंदर कल्याण, भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, महापौर रेनू बाला गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, वरिष्ठ उपमहापौर राजेश अग्गी के साथ ही जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed