{"_id":"665e6a33eb245ca87208afe4","slug":"call-to-take-inspiration-from-the-life-of-emperor-prithviraj-chauhan-karnal-news-c-18-knl1008-402978-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सम्राट पृथ्वीराज चौहान के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान
विज्ञापन
जयंती पर राजपूत समाज के लोगों ने प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, लगाई ठंडे जल की छबील
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती पर उचाना गांव में कार्यक्रम का आयोजन कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान राहगीरों के लिए मीठे और ठंडे जल की छबील लगाई गई और प्रसाद वितरित किया। वक्ताओं ने लोगों को उनके जीवन संघर्ष और त्याग से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
राजपूत समाज के वक्ताओं ने कहा कि ज्येष्ठ कृष्ण द्वादशी के दिन चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जन्म हुआ था। जब तक सम्राट पृथ्वीराज चौहान जिंदा रहे, उन्होंने मुगलों के पैर हिंदुस्तान की धरती पर नहीं जमने दिए। उन्होंने अपने जीवनकाल के दौरान अनेक युद्ध लड़े और जीत प्राप्त की।
पृथ्वीराज चौहान ने मोहम्मद गौरी को 17 बार युद्ध में पराजित किया और बंदी बनाकर रिहा किया। इस दौरान राजपूत सभा के प्रधान डॉ़ नरेंद्र प्रताप सिंह, जिला परिषद चेयरपर्सन सोहन सिंह राणा, समाजसेवी प्रमोद राणा उचाना, जोगिंदर सिंह चौहान, महासचिव बृजपाल राणा ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि पृथ्वी राज चौहान ने हिंदुस्तान के लिए अपना जीवन न्योछावर किया। यदि कोई समाज महापुरुषों के जन्मदिवस या अन्य कार्यक्रम मनाना चाहता है तो हमें दिक्कत नहीं है, लेकिन उनके सामने जाति सूचक शब्द न जोड़े जाएं।
उचाना गांव में सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा का निर्माण राजपूत युवा संगठन उचाना की तरफ से एक वर्ष पहले किया गया था जो समाज के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर डॉक्टर एनपी सिंह अध्यक्ष, बृजपाल राणा एडवोकेट महासचिव, कुलदीप सिंह चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रमोद राणा उचाना, जोगिंदर चौहान, रामपाल राणा ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।