फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Call details of criminals will reveal the secret of the housebreaker

Karnal News: बदमाशों की कॉल डिटेल से खुलेगा घर के भेदी का राज

Wed, 26 Nov 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 26 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Call details of criminals will reveal the secret of the housebreaker
जगदीप
विज्ञापन

करनाल। सुभाष कॉलोनी में सोमवार सुबह 8:20 बजे ठेकेदार मनोज पसरीचा के घर पर डाका डालने की वारदात में बदमाशों की कॉल डिटेल से पता लगाया जाएगा कि परिवार से संबंधित किस व्यक्ति ने बदमाशों की थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बदमाशों को घर के बारे में काफी जानकारी थी। आभूषण और रुपये कहां रखे हुए हैं, इसके बारे में पता था। पुलिस का मानना है कि परिवार से संबंधित किसी व्यक्ति ने बदमाशों को ये जानकारी उपलब्ध कराई होगी। कॉल डिटेल से उसका पता लगाया जाएगा।
परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि लूट के दौरान बदमाश बताए गए सामान से कम मिलने की बात कह रहे थे। पुलिस यह मानकर चल रही है कि वारदात में पांच बदमाशों के अलावा कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। वह परिवार से संबंधित हो सकता है। बदमाश ई-रिक्शा से सीधे ठेकेदार के घर पहुंचे थे। बिना रेकी के ऐसा किया जाना संभव नहीं है। इसलिए पुलिस कॉल डिटेल को आधार मानकर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। वारदात से पहले और बाद में बदमाशों की सोशल मीडिया की गतिविधियों को खंगाला जा रहा है। ताकि पता लगाया जा सके कि उन्होंने वारदात के लिए ठेकेदार के मकान को ही निशाना क्यों और कैसे बनाया। करीब 200 किलोमीटर दूर लुधियाना से लेकर करनाल आने और वारदात को अंजाम देकर भागने तक हर लोकेशन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

चार देसी पिस्टल, 10 कारतूस बरामद
दूसरी ओर पुलिस ने आरोपियों से चार देसी पिस्टल और 10 कारतूस बरामद किए हैं। सीआईए वन पुलिस ने पांचों बदमाशों को मंगलवार को अदालत में पेश किया और छह दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वारदात में शामिल बदमाश राजीव पर हत्या सहित अन्य संगीन धाराओं में 56 प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी हत्या के मामले में सजा काट चुका है। अब तक पड़ताल में सामने आया है कि बाकी चार बदमाशों की कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है। ये चारों राजीव के साथ लुधियाना से करनाल में वारदात को अंजाम देने के लिए पहुंचे थे। कुख्यात राजीव ही इस डकैती का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। रिमांड के दौरान पुलिस बदमाशों से ठेकेदार मनोज पसरीचा के घर से लूटी गए करीब 30 तोले सोने के आभूषण और 15 लाख रुपये कैश बरामद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन घंटे बाद पकड़ लिए थे बदमाश
सुभाष काॅलोनी में सोमवार सुबह 8:20 बजे पांच बदमाशों पंजाब के लुधियाना जिला के गांव ताजगंज निवासी राजीव उर्फ राजा, लुधियाना के बहादुरगढ़ रोड शिवपुरी निवासी दीपक उर्फ हैरी, लुधियाना के शिमलापुरी बरोटा रोड निवासी प्रिंस कुमार और अमृत पाल, लुधियाना के शिमलापुरी जीतो मार्केट निवासी अभिषेक शर्मा ने डाका डाला था। घर में घुसकर ठेकेदार के बेटे आदित्य पसरीचा के कंधे में गोली मार दी थी। छह राउंड फायर किए थे। घर से 15 लाख रुपये और 30 तोले सोने के गहने लूटकर ले गए थे। पुलिस ने पांचों को वारदात के तीन घंटे बाद पंजाब के जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया था।

-----



घायल आदित्य का कंधे का सफल ऑपरेशन, गोली निकाली



वारदात में गोली लगने से घायल हुए आदित्य का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आदित्य का कंधे का ऑपरेशन हो गया है, डॉक्टर ने गोली निकाल दी है। फिलहाल अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है। चार दिसंबर को आदित्य की शादी है। वह 17 नवंबर को आस्ट्रेलिया से भारत आए थे। उनकी मंगेतर भी कनाड़ा की नागरिक है। वे भी शादी के लिए वहां से भारत आई हैं।








पांचों बदमाशों को अदालत में पेश किया गया है। अदालत ने पांचों का छह दिन का रिमांड मंजूर किया है। आरोपियों से लूटा गया सोना और कैश बरामद किया जाएगा। इसके अलावा पूछताछ की जाएगी कि लुधियाना से वारदात के लिए करनाल को ही क्यों चुना है। इसके अलावा पता लगाया जाएगा कि इस वारदात में पांचों के अलावा कोई अन्य तो शामिल नहीं है।



-संदीप कुमार, प्रभारी, सीआईए वन, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed