फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Calendar of state level sports competitions released, games will be held in Karnal from 29th

Karnal News: राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी, करनाल में खेल 29 से होंगे

Thu, 04 Sep 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 04 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Calendar of state level sports competitions released, games will be held in Karnal from 29th
132... इंद्री ​शिमला। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल।
शिक्षा विभाग ने 58वीं प्रदेश स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी कर दिया है। आठ सितंबर से 10 अक्तूबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। खेल प्रतियोगिता अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग लड़के व लड़कियां हिस्सा लेंगे। करनाल जिले में 29 सितंबर से एक अक्तूबर को लड़कों के हैंडबॉल, वॉलीबॉल व साइकिलिंग की प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर ही नेशनल स्कूल खेल के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा। चयनित होने वाले खिलाड़ियों का पूरा खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी। राज्यस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के लिए 30 खेलों का चयन किया गया है।
विज्ञापन




आठ से 10 सितंबर को पानीपत में फुटबॉल, कबड्डी व कुश्ती की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता होगी। फरीदाबाद में तीरंदाजी, एथलेटिक्स गर्ल्स, फेंसिंग, बैडमिंटन लड़कों की प्रतियोगिता होगी। फतेहाबाद में टेबल टेनिस, हॉकी गर्ल्स और ताइक्वांडो लड़कों के मुकाबले होंगे। चरखी दादरी में प्रदेश स्तरीय शतरंज अंडर-14, 17, 19 आयु वर्ग में मुकाबले होंगे। चरखी दादरी बॉक्सिंग अंडर-17 व 19 आयु वर्ग में लड़कों के मुकाबले होंगे। 12 से 14 सितंबर तक जींद में हैंडबॉल, गर्ल्स खो-खो के मुकाबले होंगे। यमुनानगर में भारोत्तोलन अंडर-17 व 19 में लड़कियों के मुकाबले होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश के इन जिलों में होंगे आयोजन



रेवाड़ी में 16 से 18 सितंबर तक तलवारबाजी के अंडर-17 लड़के व लड़कियों के मुकाबले होंगे। कुरुक्षेत्र में फुटबॉल गर्ल्स, वॉलीबॉल गर्ल्स, जूडो अंडर-14 व 17 के मुकाबले होंगे। सोनीपत में रेसलिंग लड़कियों, ताइक्वांडो लड़कियों, सॉफ्टबॉल लड़के व बॉक्सिंग लड़के के मुकाबले होंगे।




भिवानी में 24 से 26 सितंबर तक एथलेटिक्स लड़के, क्रिकेट अंडर-14 व 19 लड़के, बास्केटबॉल लड़कों के मुकाबले होंगे। गुरुग्राम में नेटबॉल लड़कों के मुकाबले होंगे। झज्जर में नेटबॉल लड़के व लॉन टेनिस लड़कियों के मुकाबले होंगे।



करनाल में 29 सितंबर से एक अक्तूबर तक हैंडबॉल ,वॉलीबॉल व साइकलिंग लड़कों के मुकाबले होंगे। रोहतक में हॉकी लड़के, स्केटिंग व बेसबॉल के मुकाबले होंगे।



सिरसा में 3 से 5 अक्तूबर तक नेटबाल, शूटिंग, सॉफ्टबॉल में लड़कियों के मुकाबले होंगे। कैथल कराटे, जुडो अंडर-19, क्रिकेट अंडर-17 के मुकाबले होंगे।

मेवात में 8 से 10 अक्तूबर तक भारोत्तोलन अंडर-19 लड़कियां व लड़कों के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed