फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Cabinet Minister Ranbir Gangwa reached Karnal: Said- There is no issue of farmers in Haryana

करनाल पहुंचे कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा: बोले- हरियाणा में किसानों का मुद्दा नहीं, पंजाब सरकार उनकी सुने

Fri, 20 Dec 2024 04:02 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 20 Dec 2024 04:02 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला के निधन का समाचार सुनकर बेहद दुख हुआ।

विज्ञापन
Cabinet Minister Ranbir Gangwa reached Karnal: Said- There is no issue of farmers in Haryana
रणबीर गंगवा - फोटो : संवाद

विस्तार

करनाल में पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा में किसानों का कोई मुद्दा नहीं है। सबसे ज्यादा एमएसपी पर हमारी सरकार फसलें खरीद रही है। शंभू बॉर्डर पर चल रहे अनशन के मामले पर उन्होंने कहा कि अगर पंजाब के किसानों को कोई समस्या है तो पंजाब सीएम समाधान करें। भाजपा किसानों के साथ खड़ी है और हरियाणा में उनके हित में ही काम हो रहा है।

विज्ञापन


 मंत्री शुक्रवार को करनाल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के सवाल पर कहा कि किसी को भी दिल्ली जाने से रोका नहीं जा रही है। पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए केवल सतर्कता बरती जा रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा के किसानों पर दिए बयान पर उन्होंने कहा कि वे खुद ही स्पष्ट कर सकते हैं उनका क्या इरादा था। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि उनका बयान पंजाब में बढ़ते नशे की समस्या पर था। संसद में हुई धक्का मुक्की के मामले पर उन्होंने कहा कि वे भी इस सर्वोच्च सदन का हिस्सा थे। वहां की गरिमा सभी को बनाकर रखनी चाहिए। ऐसी घटनाएं दर्शा रही हैं कि कांग्रेस किस हालात से गुजर रही है। वे इस मामले की निंदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफेद पट्टी लगाने का कार्य शीघ्र होगा पूरा
सड़कें टूटने और सफेद पट्टी न होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं होगा। सभी अधिकारियों को इस संदर्भ में निर्देश दिए गए हैं। रही बात सफेद पट्टी लगाने की तो इसका काम जारी है। जल्द ग्रामीण सड़कों पर भी यह कार्य पूरा होगा। हमारी सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस रखती है, और लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि राष्ट्रीय राजमार्ग, स्टेट हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर सफेद पट्टी न होने का मुद्दा अमर उजाला ने उठाया था।


पूर्व सीएम चौटाला के निधन पर जताया
पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला के निधन का समाचार सुनकर बेहद दुख हुआ। उनके निधन से देश ने एक कुशल राजनीतिज्ञ को खो दिया है। उन्होंने अपनी ओर से श्रद्धांजलि व्यक्त की और कहा कि उनके जाने से एक बड़ी क्षति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed