{"_id":"67857b0448da5b905601d893","slug":"bypass-will-be-built-in-gharaunda-facilities-will-be-available-karnal-news-c-18-knl1008-559515-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: घरौंडा में बनेगा बाईपास, मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: घरौंडा में बनेगा बाईपास, मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
घरौंडा। क्षेत्र में बाईपास बनेगा जिसका लाखों लोगाें को फायदा होगा। इस परियोजना को एनएचएआई तैयार करेगा। इसका प्रस्ताव तैयार करने के आदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने सोमवार को एनएचएआई के अधिकारियों को दिए हैं।
वे सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में घरौंडा विस की परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे एनएचएआई की ओर से चलाई जा रहीं परियोजनाओं का अगले सप्ताह मौका मुआयना करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने करनाल रिंग रोड की प्रगति के बारे में एनएचएआई के अधिकारियों से जानकारी ली।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य तेज गति से किया जा रहा है। आगामी 10 माह में इस कार्य के पूरा होने की संभावना है। इसमें मिट्टी की कमी को पूरा करने के लिए प्रशासन के सहयोग की जरूरत है जिस पर अध्यक्ष ने प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग दिलवाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने पक्का पुल के पास बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में समीक्षा की। इस पर एनएचएआई के अधिकारियों ने कहा कि यह कार्य आगामी दो माह में पूरा होने की संभावना है। इस मामले में भी विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए ताकि लोगों की दिक्कत दूर हो सके। उन्होंने दाहा गांव के पास बन रहे फुट ओवरब्रिज को भी जल्द से जल्द चालू करने के निर्देश दिए।
हरविंद्र कल्याण ने घरौंडा में इंडो इजरायल सब्जी उत्कृष्टता केंद्र के पास बनाए जा रहे निकास प्वाइंट को लेकर भी चर्चा की। इस पर एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य भी प्रगति पर है।
इसके बाद उन्होंने कुटेल गांव के पास बने सर्विस लेन को चौड़ा करने के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने कंबोपुरा में फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही चालू हो जाएगा। मौके पर उपायुक्त उत्तम सिंह, एनएचएआई के उपप्रबंधक विशाल केशरवानी मौजूद रहे।र