फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   By taking the young man to Delhi, the accused kept on misleading the relatives

Karnal News: अमेरिका भेजकर नौकरी दिलवाने का झांसा दे 35 लाख हड़पे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
By taking the young man to Delhi, the accused kept on misleading the relatives
- युवक को दिल्ली में घुमाकर आरोपी परिजनों को करते रहे गुमराह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। अमेरिका भेजकर नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने परिजनों को विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा दिया और 35 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

असंध निवासी सुखदेव ने बताया कि वह अपने बेटे को विदेश भेजना चाहता था। 2021 में पटियाला निवासी मग्गर सिंह से उसकी मुलाकात हुई। आरोपी ने बताया कि उसका दोस्त विदेश भेजने का काम करता है। उसने कई लोगों को विदेश भेजकर नौकरी लगवाई है। जिसके बाद आरोपी ने पीड़ित को अपने दोस्त से मिलवाया। आरोपियों ने युवक को अमेरिका में नौकरी लगवाने के लिए 35 लाख रुपये मांगे। पीड़ित ने आरोपियों को 35 लाख रुपये दे दिए। उसके बाद आरोपियों ने कहा कि पासपोर्ट बन जाएगा और दिल्ली एयरपोर्ट से अमेरिका भेजेंगे। बाद में युवक को आरोपियों ने दिल्ली बुलाया। दिल्ली में ही युवक को घुमाते रहे। जब परिजनों ने अमेरिका जाने की बात पूछी तो बहानेबाजी करते रहे। एक साल बाद जब युवक अमेरिका नहीं जा सका तो पीड़ित ने रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने बाद में संपर्क करना बंद कर दिया और अब जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed