फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Businessman shot, Rs 2.25 lakh and car looted...

Karnal News: व्यापारी को गोली मारी, सवा दो लाख रुपये और कार लूटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Businessman shot, Rs 2.25 lakh and car looted...
घायल व्यापारी अस्पताल में भर्ती, घरौंडा में दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा (करनाल)। दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर घरौंडा के पास बदमाशों ने सुबह कार सवार व्यापारी को गोली मारकर सवा दो लाख रुपये और कार लूट ली। बदमाश लिफ्ट लेने के बहाने से कार में बैठे थे।
दो बदमाशों ने मारपीट और गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद बदमाश बसताड़ा टोल प्लाजा को तोड़ते हुए कार लेकर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में व्यापारी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन

यह घटना सुबह 7:30 बजे की है। करनाल की चौधरी कॉलोनी निवासी संजय गाबा की बस स्टैंड के नजदीक स्पेयर्स पार्ट्स की दुकान है। वह कर्मचारी अमित कुमार के साथ बुधवार सुबह सामान लेने दिल्ली से निकले थे। वे जैसे ही नमस्ते चौक के पास पहुंचे तो दो युवकों ने लिफ्ट मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश दिल्ली जाने और किराया देने की बात कहकर कार में बैठ गए। नेशनल हाईवे पर नीलकंठ ढाबे के पास पहुंचते ही बदमाशों ने मौका मिलने पर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने कार चला रहे संजय गाबा की कनपटी पर तमंचा लगा दिया और कार रोकने को कहा। जब व्यापारी ने कार नहीं रोकी तो बदमाशों ने उसके पैर में गोली मार दी। पैर जख्मी होने के बाद कार रुक गई।
बदमाशों ने संजय गाबा और कर्मचारी अमित को उतार दिया और खुद कार का स्टेयरिंग संभाल लिया। करीब सवा दो लाख रुपये की नकदी और कार लेकर फरार हो गए। नेशनल हाईवे पर बसताड़ा टोल प्लाजा को बदमाशों ने तोड़ दिया। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की घेराबंदी की कोशिश की मगर कामयाब नहीं हुए।
नौकर के कहने पर दी थी लिफ्ट
संजय गाबा के साथ उसका कर्मचारी अमित था। दोनों को पता था कि वह नकदी लेकर दिल्ली सामान लेने के लिए जा रहे हैं। बताया जाता है कि नौकर के कहने पर ही व्यापारी ने युवकों को लिफ्ट दी। पुलिस भी नौकर से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों को पकड़कर जल्द ही वारदात का खुलासा होगा। बदमाशों की धर-पकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।
तमंचा छोड़कर भागे बदमाश
गोली चलने की आवाज सुनकर लोग एकत्र हो गए। इस दौरान व्यापारी और उसके साथी को उतारकर कार लेकर भाग निकले। आनन-फानन में बदमाशों का तमंचा भी मौके पर गिर गया। तेज रफ्तार से बदमाश कार भगाते हुए बसताड़ा टोल प्लाजा को तोड़कर फरार हो गए।
नौकर ने ही दोस्तों संग मिलकर व्यापारी को लूटा
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर किया खुलासा, दो साथियों की तलाश

करनाल। स्पेयर पार्ट्स व्यापारी से सवा दो लाख रुपये की नकदी और कार लूटने के मुख्य आरोपी तो नहीं पकड़े गए, लेकिन पुलिस ने इस वारदात का खुलासा कर दिया है। लूटपाट की साजिश व्यापारी के नौकर ने ही रची थी, जो वारदात के समय व्यापारी के साथ ही था। पुलिस के अनुसार कर्मचारी ने अपने ही गांव के दो दोस्तों से इस लूट को अंजाम दिलाया। कर्मचारी ने दोस्तों को जानकारी दी थी कि उसका मालिक कार में सवा दो लाख रुपये की रकम लेकर दिल्ली में स्पेयर्स पार्ट्स का सामान लेने जा रहा है। तभी आईटीआई चौक पर खड़े नौकर के दोस्तों ने लिफ्ट मांगी और लूटपाट की। पुलिस ने आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि बुधवार सुबह संजय गाबा निवासी चौधरी कॉलोनी अपने नौकर अमित के साथ कार में नकदी लेकर दिल्ली स्पेयर्स पार्ट्स लेने जा रहा था। मधुबन से पहले होटल के पास दो बदमाशों ने व्यापारी को गोली मारकर 2.25 लाख रुपये की नकदी लूट ले गए। पुलिस ने जब संजय के नौकर अमित निवासी धौलगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो नौकर ने बताया कि उसने गांव के ही अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। नौकर अमित की निशानदेही पर उसके दोनों दोस्तों को गिरफ्तार कर नकदी बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed