फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Buses will travel in 12 cities for two days, other routes will be affected

Karnal News: दो दिन 12 शहरों में सफर कराएंगी बसें, अन्य मार्ग रहेंगे प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Buses will travel in 12 cities for two days, other routes will be affected
गगन तलवार
विज्ञापन


करनाल। प्रदेश में दो दिन ग्रुप-सी सीईटी यानी सामान्य पात्रता परीक्षा है। ऐसे में 21 और 22 अक्तूबर को रोडवेज के अलावा निजी बसों में आम लोगों को सफर करने में परेशानी हो सकती है। क्योंकि जिले में रहने वाले साढ़े 32 हजार अभ्यर्थी छह जिलों में परीक्षा देने जाएंगे। जबकि साढ़े 87 हजार अभ्यर्थी दूसरे जिलों से परीक्षा देने करनाल पहुंचेंगे। संख्या ज्यादा होने के कारण विभाग के लिए निजी के अलावा स्कूली बसों को भी मार्गों पर चलाकर व्यवस्था बनाना चुनौतीपूर्ण रहेगा।

जिले में रोडवेज और परिवहन विभाग की ओर से स्कूल बसें मिलाकर कुल 371 बसें चलाई जाएंगी। इनमें 100 बसें केवल बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से जिले के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाने के लिए चलाया जाएगा। जबकि अन्य सभी बसें जिले के अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए नॉन स्टॉप छह जिलों के लिए चलेंगी। बाहर से आने और जाने वाले अभ्यर्थियों संबंधित केवल 12 मार्ग पर ही करनाल के बस अड्डे से बस सेवा दी जाएगी। सुबह चार बजे पुराने बस अड्डे से बस सेवा शुरू हो जाएगी। बस जिस जिले के लिए आरक्षित होकर चलेगी, केवल वहीं जाएगी। रास्ते में किसी भी जिले या बस स्टैंड पर बस का ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन

करनाल के 32404 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, कुरुक्षेत्र, चंडीगढ़ और पंचकूला जाएंगे। डिपो से केवल इन्हीं के लिए दो शिफ्टों में बसें जाएगी। बसों के लिए पंजीकरण कराने की जरूरत नहीं है, विभाग की योजना के अनुसार प्रवेश पत्र दिखाकर ही अभ्यर्थी सफर कर सकते हैं। विदित हो कि करनाल रोडवेज के बेड़े में 145 बसें हैं, जबकि 109 बसें निजी चल रही हैं। ऐसे में व्यवस्था बनाने के लिए विभाग की ओर से 117 स्कूली बसों को भी मार्गों पर दौड़ाया जाएगा। डिपो से करीब 350 मार्गों पर बसें चलती हैं। केवल 12 मार्ग छोड़कर अन्य सभी पर दोनों दिन बस सुविधा प्रभावित रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रत्येक सत्र में 150 बसें बाहर जाएंगी

रोडवेज की व्यवस्था के अनुसार, दोनों दिन प्रत्येक सत्र में 150 बसें करनाल के अभ्यर्थियों से जुड़े छह मार्गों पर रवाना होंगी। जबकि 100 बसें बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचाने के लिए लगाई जाएंगी। करीब 125 बसें इन्हीं निर्धारित मार्गों के लिए आरक्षित रहेंगी। सुबह 4 बजे से दोनों दिन हर पांच मिनट बाद प्रत्येक मार्ग पर बस चलाई जाएगी। जैसे-जैसे अभ्यर्थी बैठते जाएंगे, बस को रवाना कर दिया जाएगा।



शटल बस : 38 मार्गों में 50 परीक्षा केंद्र

करनाल जिले में 50 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए शटल बस चलाई जाएंगी। इसके लिए 100 बसें निर्धारित की गई हैं। जो रेलवे स्टेशन और बस अड्डे से केंद्रों तक जाएंगी। विभाग की योजना के अनुसार, करीब 38 मार्ग बनाए गए हैं, जिनमें सभी 50 केंद्रों को शामिल किया गया है। एक मार्ग पर चलने वाली बस इस रूट से संबंधित प्रत्येक केंद्र पर अभ्यर्थियों को छोड़ेगी।




यह रहेगी स्थिति

करनाल से किन जिलों में कितने विद्यार्थी परीक्षा देने जाएंगे

दिन
21 अक्तूबर

22 अक्तूबर
जिले
सत्र- सुबह/शाम
सत्र- सुबह/शाम
चंडीगढ़ 1345/1377 1339/1353
पंचकूला 1345/1377 1340/1354
अंबाला 1345/1377 1340/1354
कुरुक्षेत्र 1345/1377 1340/1354
यमुनानगर 1345/1377 1340/1354
पानीपत 1345/1377 1340/1354
कुल 8003/8172 8106/8123


- करनाल में किन जिलों से कितने विद्यार्थी परीक्षा देने आएंगे-

दिन
21 अक्तूबर

22 अक्तूबर
जिले
सत्र- सुबह/शाम
सत्र- सुबह/शाम
रोहतक 2598/2586 2065/2169
यमुनानगर 0/03
233/90

जींद 4025/4005 4087/4088
पानीपत 1016/995
1021/1025
सोनीपत 1877/1832 1861/1852
हिसार 2913/2955 2984/2939
कैथल 1249/1282 1271/1273
भिवानी 2073/2075 2051/2079
चंडीगढ़ 35/34
34/33
करनाल 6187/6211 6151/6260
कुल 21973/21978 21758/21808
( करनाल की महिला अभ्यर्थियों के लिए करनाल में ही परीक्षा केंद्र बना है।)



फोटो-- 105

वर्जन

377 बसों का दो दिन सीईटी अभ्यर्थियों के लिए संचालन होगा। 100 बसें शटल बस सर्विस के रूप में चलेंगी। इनकी पार्किंग बस अड्डे के पिछली तरफ एसडी स्कूल के पास रहेगी। रोडवेज की तैयारी पूरी है। निशुल्क सफर के लिए अभ्यर्थियों को अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा। सुबह 4 बजे से बस सेवा शुरू होगी। प्रत्येक मार्ग पर हर पांच मिनट बाद बस रवाना की जाएगी। - कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed