फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   buscador de talento

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
buscador de talento
करनाल। ‘मेरी झांझरा का जोड़ा शोर करन लाग्या, चाली मोरनी बनके कईयां का दिल लाग्या’,‘या सिर पर टोकनी धर के बागड़ो नाची सामन मै, हाल्या दामन रै’,‘52 गज का दामन पहर मटक चालूंगी..’ और ‘मनै देख का हासै, देख कै खासे, बलम मेरा वो जेठा, उड्डया रै कबूतर..’। जैसे प्रसिद्ध हरियाणवी गीतों पर छात्राओं ने खूब धमाल मचाया। मौका था प्रतिभा खोज कार्यक्रम का। जिसका जिले के तीन कॉलेजों में आयोजन हुआ।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय, बाबा फतेह सिंह जी राजकीय महाविद्यालय असंध और इंद्री के शहीद ऊधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में हुए प्रतिभा खोज कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। दोनों जगह गायन और नृत्य की प्रस्तुतियां हुई। महिला कॉलेज रेलवे रोड में सर्वाधिक 85 छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। जिनमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थियों ने हरियाणवी संस्कृति के रंग बिखेरे। इसके अलावा एकल अभिनय, मिमिक्री और मोनो एक्टिंग की प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों को खूब गुदगुदाया। ब्यूरो
विज्ञापन

‘मेरा बलमा बड़ा स्याना ठंडा कोका-कोला लयो..’
- नृत्य में सिमरन और गायन में यशिका का चला जादू, चार विधाओं में छात्राओं ने दी प्रस्तुति, जमा रंग
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में चार विधाओं में छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. निर्मल अत्री ने दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता महाविद्यालय के होनहार विद्यार्थियों के लिए खूबसूरत मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘मेरा बलमा बड़ा स्याना ठंडा कोका-कोला लयो..’ प्रस्तुति को लोगों ने खूब सराहा। सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डॉ. विवेक रंगा ने महाविद्यालय में वर्ष भर आयोजित की जाने वाली सांस्कृतिक गतिविधियों से अवगत करवाया। मंच संचालन डॉ. विदुषा और डॉ. राजेश कासनिया ने किया। प्रतिभागियों ने हरियाणवी, पंजाबी, राजस्थानी व हिंदी गीतों पर 85 प्रस्तुतियों से मन मोहा। मोनो एक्टिंग व मिमिक्री के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नशामुक्ति व अन्य सामाजिक संदेश दिए गए। ब्यूरो
ये रहे परिणाम
- गायन : यशिका प्रथम, हिमशिखा द्वितीय, काजल तृतीय।
- नृत्य : सिमरन कौर प्रथम, मुस्कान द्वितीय, नेहा तृतीय।
- मिमिक्री : अन्नू प्रथम, कीर्ति द्वितीय।
- मोनो एक्टिंग : युक्ति प्रथम, अंचल द्वितीय, दीपशिखा तृतीय।
यशवनी का गीत और नैंसी का नृत्य सभी ने सराहा
- दो दिवसीय आयोजन का समापन, अंतिम दिन दो विधाएं हुई
इंद्री। शहीद ऊधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में हुई प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के दूसरे दिन गायन व नृत्य प्रतियोगिता हुई। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना व दीप प्रज्वलन के साथ कि गई। प्राचार्य डॉ. सतीश भारद्वाज ने कहा कि प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों की प्रतिभा निखरती है। इसके अलावा जब तक बच्चा प्रतियोगिता में भाग नहीं लेता तब तक उसे जीतने की कीमत का पता नहीं चलता। इसलिए सभी बच्चों को प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। इस मौके पर डॉ दीपा, डॉ मीनाक्षी, डॉक्टर मीरा, डॉ भारती, डॉ रीटा व मंजू सैनी आदि मौजूद रही। गायन प्रतियोगिता में जीतने पर बच्चों को सम्मानित करते हुए

ये रहे परिणाम
- गायन : यशवनी प्रथम, खुशी द्वितीय, पुनीत तृतीय।
- नृत्य : नैंसी प्रथम, प्रीति द्वितीय, पुनीत तृतीय।
आठ विधाओं में किया प्रतिभा का प्रदर्शन
- राजकीय महाविद्यालय में हुए कार्यक्रम में खूब जमा रंग
असंध। बाबा फतेह सिंह जी राजकीय महाविद्यालय असंध में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्राचार्य विकास अत्री ने कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने कुल सात विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नृत्य की प्रस्तुतियों का विद्यार्थियों ने खूब आनंद लिया और मस्ती में साथ भी झूमे। मंच का संचालन भूगोल विभाग के प्राध्यापक सौरभ और अर्थशास्त्र विभाग के प्रध्यापक संजीव ने किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया गया। -संवाद
ये रहे परिणाम
- प्रश्नोत्तरी : नीतिन प्रथम, ज्योति द्वितीय, अंकुश तृतीय।
- कविता पाठ : संतोष प्रथम, प्रियंका द्वितीय और आरती तृतीय।
- पेटिंग : मोनिका प्रथम, गौरव द्वितीय, सलोनी तृतीय।
- भाषण : सुक्रीति प्रथम, सौरभ द्वितीय, कोमल तृतीय।
- नृत्य : अंजली प्रथम, शीतल द्वितीय, सुमित तृतीय।
- गायन : पूरन सिंह प्रथम, सुकृति द्वितीय, रजनी तृतीय।
- मिमिक्री : आरती प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed