{"_id":"636eb0c948419958b41f4015","slug":"bus-service-started-from-karnal-to-khatu-shyam-karnal-news-knl127208556","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल से खाटू श्याम के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल से खाटू श्याम के लिए बस सेवा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कर्ण नगरी के श्रद्धालुओं को खाटू श्याम बाबा के दर्शन के लिए दूसरे जिलों या प्राइवेट वाहनों की जरूरत नहीं पड़ेगी। रोडवेज विभाग ने करनाल के पुराने बस अड्डे से खाटू श्याम के लिए सीधी बस चलाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के बाद रोडवेज की ओर से बस चलाने की व्यवस्था की गई है।
विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जो बस खाटू श्याम बाबा के दर्शन कराने के लिए जाएगी। वही बस अगले दिन सवारियों को वापस भी लेकर आएगी। करनाल से बस चलाने का समय हर शनिवार शाम सात बजे का रखा गया है। वहीं अगले दिन रविवार को बस वापसी के लिए खाटू श्याम से रात आठ बजे चलेगी। अधिकारियों के अनुसार 12 नवंबर से बस का संचालन शुरू होगा। पहले दिन चालक सुरेश कुमार और परिचालक सुरेंद्र जांगड़ा बस लेकर जाएंगे। खाटू श्याम राजस्थान के सीकर जिले में पड़ता है। 370 किलोमीटर के सफर पर एक तरफ का 410 रुपये किराया लगेगा। बता दें कि रविवार को करनाल में खाटू श्याम संकीर्तन का आयोजन किया गया था। जिसमें श्रद्धालुओं की मांग पर कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने करनाल से खाटू के लिए बस चलाने की घोषणा की थी। इसके बाद सोमवार से ही रोडवेज ने व्यवस्था बनानी शुरू कर दी थी। ब्यूरो
एडवांस बुकिंग की भी सुविधा
रोडवेज की ओर से एडवांस की बुकिंग की भी सुविधा दी जा रही है। बस में सीट बुकिंग कराने के लिए यात्री रोडवेज के संस्थान प्रबंधक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। टिकट बुकिंग का समय शनिवार को सुबह 10 से 11 बजे तक रहेगा। बस पुराने बस स्टैंड से चलने के बाद असंध, नारनौंद, सलौदरा बार्डर होते हुए सीकर खाटू जाएगी।
विज्ञापन
नए रूट पर चलेगी नई बस
करनाल से खाटू श्याम के लिए बस चलाने के लिए नया रूट बनेगा। ऐसे में रोडवेज की ओर से मिली नई बस का ही इस मार्ग पर संचालन किया जाएगा। 56 सीटर बस बाबा श्याम के दर्शन कराकर लाएगी। हर शनिवार को पुराने बस स्टैंड से खाटू के लिए बस चलेगी। -कुलदीप सिंह, जीएम रोडवेज।