फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bus service started from karnal to haridwar and dehradun

हरिद्वार व देहरादून के लिए बस सेवा शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Bus service started from karnal to haridwar and dehradun
कोरोना महामारी के चलते बंद अंतरराज्यीय बस सेवा उत्तराखंड के लिए शुरू कर दी गई है। हरियाणा रोडवेज करनाल डिपो की ओर से हरिद्वार के लिए दो बसें और देहरादून के लिए एक बस चलाई गई है। पुराना बस अड्डा से हरिद्वार के लिए सुबह 6:20 बजे व 8:20 बजे तथा देहरादून के लिए सुबह 7.20 बजे बस चलाने का समय निर्धारित किया गया है। काफी समय से यात्री उत्तराखंड के लिए बस सेवा का इंतजार कर रहे थे। बसों का रूट पूर्व की तरह रहेगा। इधर शहर से बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलडी बाईपास के समीप नए बस अड्डे से पुराना बस अड्डा व शहर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए नगर निगम की सिटी बस सेवा शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन

नए बस अड्डे से शहर तक की डगर कठिन
- कम बसें मिलने के कारण यात्रियों को स्टेट हाइवे पर धूप में ऑटो का करना पड़ता है इंतजार
शहर से बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलडी बाईपास के समीप नए बस अड्डे से पुराना बस अड्डा व शहर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि यहां बसों की कमी महसूस की जा रही है। यात्री बस अड्डे से बाहरी प्रवेश द्वार पर करनाल-इंद्री स्टेट हाईवे पर ऑटो पकड़ने के लिए पहुंचते हैं, यहां यात्रियों के इंतजार के लिए कोई शेड तक नहीं है। समय पर ऑटो या ई-रिक्शा भी नहीं मिल पाता। कोरोना काल से पूर्व तक नगर निगम की सिटी बस सर्विस के नए बस अड्डे तक कई चक्कर लगते थे। जिससे यात्रियों को दिक्कत नहीं होती थी। लॉकडाउन में मार्च 2020 से बसें बंद कर दी थी। अब नए अड्डे पर नगर निगम की बसें भी नजर नहीं आ रही। अन्य मार्गों से जो बसें पुराना बस अड्डे से होकर गुजरती हैं केवल उन्हीं का यात्रियों को सहारा है।
विज्ञापन

यमुनानगर, कुरुक्षेत्र व चंडीगढ़ आने-जाने वाली बसें पुराने व नए बस अड्डे पर आती-जाती हैं। अब रोडवेज की सिटी बस सर्विस नहीं है। सवारियों की जरूरत को देखते हुए इस बाबत डिपो महाप्रबंधक से शीघ्र बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पवन कुमार, स्टेशन अधीक्षक, पुराना बस स्टैंड, करनाल
नगर निगम की छह बसें हैं जो जनवरी 2018 में चलाई गई थी। 31 मई से ये बसें बंद हैं। ये बसें हर महीने आठ से दस लाख घाटे में चल रही थी। दो बस उचाना जाती थी जो नए बस अड्डे से सवारियां उठाती थी। अब इनके संचालन का निर्णय सरकार को लेना है।
-जितेंद्र मलिक, प्रभारी सिटी बस सर्विस, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed