फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bus service increased for Haridwar, passengers will get facilities

Karnal News: हरिद्वार के लिए बढ़ाई बस सेवा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:08 AM IST
विज्ञापन
Bus service increased for Haridwar, passengers will get facilities
- सावन माह को ध्यान में रखकर लिया निर्णय, हर घंटे बाद मिलेगी सीधी बस
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सावन माह एवं शिवरात्रि पर हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को अब सीधी बस का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। करनाल बस स्टैंड से हरिद्वार जाने के लिए सुबह से दोपहर तक हर एक घंटे बाद सीधी बस मिलेगी। रोडवेज डिपो ने शिवभक्तों के उत्साह को देखते हुए हरिद्वार के लिए बस सेवा बढ़ा दी है। यदि जरूरत पड़ी तो शाम को भी बस चलाई जाएगी।

वर्तमान में इस मार्ग पर सात बसें चल रही हैं, इनमें से छह बसें सीधी हरिद्वार और एक देहरादून तक जाती हैं। अब हरिद्वार जाने वाली दो बसों को अतिरिक्त फेरे लगाने के लिए रिजर्व किया गया है। ऐसे में सावन की शिवरात्रि तक इन बसों की संख्या बढ़कर सात हो जाएगी।
विज्ञापन

खास बात यह भी है कि इनमें से तीन बसें हरिद्वार के बस स्टैंड पर नाइट स्टे भी करेंगी। यानी गंगा स्नान के बाद अगले दिन यात्री उसी बस में करनाल वापस भी आ सकते हैं। सुबह 6.20 से लेकर दोपहर 3.20 बजे तक हरिद्वार के लिए पुराने बस अड्डे से बस चलाने का समय निर्धारित है। इनमें एक बस देहरादून तक जाएगी, वहां से हरिद्वार के लिए दूसरी बस लेनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अप एंड डाउन में कब चलेंगी छह बसें

करनाल डिपो की बस का समय

- सुबह 06.20 हरिद्वार तक

- सुबह 07.20 देहरादून तक

- सुबह 08.20 हरिद्वार तक

- सुबह 09.20 हरिद्वार तक

- सुबह 11.40 हरिद्वार तक

- दोपहर 02.20 हरिद्वार तक

- दोपहर 03.20 हरिद्वार तक



करनाल के लिए वापसी का समय

- सुबह 05.45 हरिद्वार से (नाइट स्टे)

- सुबह 06.40 हरिद्वार से (नाइट स्टे)

- सुबह 07.40 हरिद्वार से (नाइट स्टे)

- सुबह 11.30 हरिद्वार से

- दोपहर 01.00 देहरादून से

- दोपहर 13.30 हरिद्वार से


शिवरात्रि पर रहती है ज्यादा भीड़
हरिद्वार जाने के लिए शिवरात्रि पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा रहती है। करनाल और आस-पास के जिलों से कई श्रद्धालु कांवड़ लेने जाते हैं। पैदल कांवड़ लाने वाले ज्यादातर श्रद्धालु बस से ही हरिद्वार जाते हैं। इन दिनों कांवड़ लेने के लिए यात्रियों का जाना शुरू हो गया है। काफी लोग शिवरात्रि पर गंगा स्नान के लिए भी जाते हैं।




करनाल से हरिद्वार तक सीधी छह बसें चलाई जा रही हैं। अब शिव भक्त अपनी सुविधा अनुसार आसानी से सफर कर सकेंगे। उनकी सुविधा और आस्था को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार के लिए बस सर्विस बढ़ाई है, दो बसें रिजर्व भी रहेंगी।
- कुलदीप सिंह, महाप्रबंधक, करनाल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed