फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Burnt skeleton of old woman found from tube well room

Karnal News: ट्यूबवेल के कमरे से मिला वृद्धा का जला हुआ कंकाल

Sat, 25 Mar 2023 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 25 Mar 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
Burnt skeleton of old woman found from tube well room
कुंजपुरा। गांव कलवेहड़ी रोड पर शुक्रवार सुबह नौ बजे खेत में बने ट्यूबवेल के कोठे में 62 वर्षीय वृद्धा का जला हुआ कंकाल मिला है। महिला ट्यूबवेल के कोठे के साथ बने मकान में अपनी बेटी के साथ रहती थी। मृतका के मायके वालों ने दामाद समेत दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव कुंजपुरा निवासी 62 वर्षीय सोना देवी कई वर्षों से कलवेहड़ी रोड पर बेटी एवं दामाद के साथ रहती थीं। करीब 10 साल पहले उनके पति की मौत हो चुकी है। बुधवार सुबह नौ बजे ट्यूबवेल के कोठे में महिला का जला हुआ कंकाल मिला। कोठे की छत से मिट्टी एवं लकड़ी की कड़ी भी कंकाल पर पड़ी मिली और कुछ कपड़े भी जले हुए मिले हैं। पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए केसीजीएमसी के शव गृह में रखवाया है। ग्रामीणों के मुताबिक महिला को वीरवार को दोपहर बाद सिर पर कपड़ों की गठरी लेकर गांव कुंजपुरा की तरफ जाते देखा गया था। शुक्रवार को उनका कंकाल मिला। मृतका की बेटी एक निजी स्कूल में नौकरी करती है जबकि दामाद का कारोबार है। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि वृद्धा झगड़ालू स्वभाव की थी और गांव के एक व्यक्ति के साथ उसकी कुछ वर्षों से रंजिश भी थी। वृद्धा के मायके वालों ने रंजिश रखने वाले व्यक्ति के साथ ही दामाद पर हत्या करने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

वर्जन
जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की सच्चाई का पता चल सकेगा। फिलहाल परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
- दर्शन सिंह, थाना प्रभारी, कुंजपुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed