फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   burn 26 acore wheat crop, karnal

आग से गेहूं की 26 एकड़ फसल जली

Thu, 06 Apr 2017 11:52 PM IST
karnal
karnal Updated Thu, 06 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
burn 26 acore wheat crop, karnal
burned crop - फोटो : bureau
 असंध के गांव पाढ़ा और अन्य स्थानों पर वीरवार को हुई आगजनी की घटनाओं में गेहूं की 26 एकड़ फसल जल गई। आगजनी के बाद क्षेत्र के किसानों में दमकल विभाग के खिलाफ रोष है। किसानों का आरोप है कि यदि दमकल विभाग समय पर पहुंच जाता तो ये नुकसान कम हो सकता था। असंध की नई अनाज मंडी के पीछे असंध निवासी सुखा सिंह की जमीन है। वीरवार को गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। इसी सूचना दमकल विभाग को दी गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक किसान सुखा सिंह की 7 एकड़ फसल जल गई। पीड़ित किसान ने बताया कि उसके खेतों के ऊपर से बिजली की लाइन गुजरी हुई है। वीरवार को बिजली का तार अचानक टूटकर उसके खेतों में गिर गया। इस कारण उसकी गेहूं की फसल जल गई। किसान ने बताया कि उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दे दी थी, लेकिन दमकल विभाग की गाड़ी बहुत देर से पहुंची। जब तक गाड़ी ने आग पर काबू पाया तब तक खून पसीने की कमाई के 7 एकड़ जल चुके थे। 
विज्ञापन


किसानों ने खुद ही पाया आग पर काबू
असंध के अलावा क्षेत्र के पाढ़ा में अज्ञात कारणों से किसानों की 19 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जल गई। इस आगजनी का शिकार कई किसान तो ऐसे थे जिन्होंने ठेके पर जमीन लेकर गेहूं की फसल बोई हुई थी। आगजनी में किसान सुरजीत की 6 एकड़, किसान जयसिंह की 5 एकड़, किसान जोगिंदर व रामकिशन की 4 - 4 एकड़ आग की भेंट चढ़ गई। किसानों का आरोप है कि आगजनी की सूचना तुरंत दमकल को दे दी गई थी, इसके बावजूद गाड़ी समय पर नहीं पहुंची। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक किसानों ने ट्रैक्टर और पानी से खुद ही उस पर काबू पाया, लेकिन वे 19 एकड़ गेहूं की फसल को आग की भेंट चढ़ने से नहीं रोक पाए। 
विज्ञापन


दमकल विभाग के पास केवल एक गाड़ी
असंध ब्लॉक में 56 गांव आते हैं। इसमें हजारों की संख्या में किसान हैं। सभी किसान 6 महीने मेहनत कर अपनी फसल तैयार करते हैं, लेकिन जब यह पक कर तैयार होती है तो फसल आग की भेंट चढ़ जाती है। इस आगजनी को रोकने के लिए प्रशासन व दमकल विभाग के पास केवल एक ही गाड़ी है। फसल के हर सीजन में सैकड़ों एकड़ फसल आग की भेंट चढ़ जाती है। असंध ब्लॉक में दमकल विभाग में केवल एक गाड़ी होना क्षेत्र के किसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। किसानों का कहना है कि सरकार व प्रशासन को क्षेत्र के किसानों की चिंता नहीं है, इसलिए कई वर्षों से यहां दमकल विभाग की गाड़ी नहीं बढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed