फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Buniyaad Level-2: 95.54% passed the exam, results will be declared on 25th

बुनियाद लेवल-2 : 95.54 फीसदी ने दी परीक्षा, 25 को जारी होगा परिणाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Buniyaad Level-2: 95.54% passed the exam, results will be declared on 25th
स्कूल से बाहर आते विद्यार्थी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। बुनियाद के दूसरे चरण की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इसमें पहला चरण पास करने वाले 95.54 प्रतिशत विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 25 फरवरी में परिणाम जारी होगा। इसके बाद तीसरे चरण की प्रक्रिया शुरू होगी। दूसरे चरण के परीक्षा परिणाम में निगेटिव मार्किंग होगी।
अधिकारियों के अनुसार, सभी चरण पूरे करने वाले विद्यार्थियों को नीट, जेईई व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की नि:शुल्क कोचिंग दिलवाई जाएगी। शुक्रवार को जिले के पांच केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। कुल 1233 विद्यार्थियों में से 1178 विद्यार्थी उपस्थित रहे। जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा और जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं बुनियाद कार्यक्रम के नोडल अधिकारी दीपक वर्मा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



- अंकन का नियम : अब दूसरे चरण में निगेटिव मार्किंग होने के कारण यह चरण पास करना थोड़ा और मुश्किल है। इस परीक्षा में नकारात्मक मूल्यांकन (निगेटिव मार्किंग) की होगी जो 1/4 रहेगी। यानी चार प्रश्नों के गलत उत्तर देने पर एक उत्तर में से एक अंक काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस केंद्र पर यह रही स्थिति

केंद्र



विद्यार्थी
उपस्थित

पीएमश्री एसएसएस असंध
183

172

जीएमएसएसएस घरौंडा
209

196

पीएमश्री एसएसएस इंद्री
209

202

पीएमश्री एसएसएस करनाल
452

440

पीएमश्रीएसएसएस नीलोखेड़ी
180

168

कुल



1233
1178



परीक्षा का शेड्यूल
25 फरवरी को द्वितीय चरण का परीक्षा परिणाम

03 अप्रैल को तृतीय चरण की परीक्षा

05 मई को परीक्षा का परिणाम

07 मई को दाखिले को लेकर काउंसिलिंग

15 मई को नया बैच प्रारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed