आदमखोर कुत्ते का आतंक: बच्चे का सिर नोंचा, व्यक्ति का गुप्तांग चबाया, एक साथ चार लोगों पर टूट पड़ा बुली डॉग
पालतू बुली कुत्ते ने करनाल के नीलोखेड़ी में चार लोगों पर हमला कर दिया। पहले कुत्ते ने गली में खेल रहे 12 साल के बच्चे को अपना शिकार बनाया और फिर बारी-बारी तीन अन्य लोगों पर हमला कर दिया।
विस्तार
लोगों का आरोप है कि राजू अक्सर कुत्ते को खुला छोड़ देता था। मंगलवार को भी ऐसा ही किया। कुत्ता गली में निकल आया। वहां खेल रहे अनमोल पर कुत्ते ने हमला कर दिया। पहले उसने टांग पकड़ी, फिर सिर और पीठ से मांस नोंचा। अनमोल की चीखपुकार पर मोहल्ले के लोग पहुंचे। इसी बीच कुत्ते ने दूसरे बच्चे इक्का पर हमला कर दिया। लोग बचाने के लिए आगे बढ़े तो श्रवण और कृष्णा पर कुत्ते ने हमला कर दिया। एक व्यक्ति के गुप्तांग को नोंच डाला। बता दें कि कुत्ते के हमले की घटनाएं बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि अंबाला में 27 जुलाई को दस कुत्तों ने सात साल के बच्चे पर हमला किया था। कुत्ते उसके आधे सिर की खाल खा गए थे।
मोहल्ले में दहशत, घरों में कैद बच्चे
घटना के बाद से पूरे वॉर्ड-8 में दहशत का माहौल है। लोग बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकाल रहे। लोगों का कहना है कि खतरनाक जानवरों को पालने पर बैन लगना चाहिए। उनको खुला छोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कुत्ते को पिटबुल बताया था। मरे हुए कुत्ते का परीक्षण करने वाले पशु चिकित्सालय के डॉक्टर नरेश ने बताया कि कुत्ता बुली मिक्स ब्रीड का था। उसका पोस्टमार्टम भी किया गया है। कुत्ते की यह प्रजाति भी शिकारी होती है
बुली और पिटबुल अलग नस्लें
बुली और पिटबुल दो अलग-अलग कुत्ते की नस्लें हैं, हालांकि ये दिखने में एक समान हो सकती हैं। पिटबुल एक पुरानी नस्ल है, जबकि बुली को हाल ही में नस्ल के रूप में मान्यता दी गई है। पिटबुल दिखने में अधिक दुबले-पतले और फुर्तीले होते हैं, जबकि बुली अधिक भारी और मांसल होते हैं।
ये भी पढ़ें: Haryana: थाने में युवक की पिटाई, निर्वस्त्र कर गुप्तांग में डंडा डालने का आरोप, ASP और DSP को सौंपी जांच