{"_id":"6783399b6215bc7e660c2122","slug":"bullets-were-fired-again-at-the-showroom-karnal-news-c-18-knl1008-558400-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शोरूम पर दोबारा चलाई थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शोरूम पर दोबारा चलाई थी गोली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। घरौंडा में जेएमडी मोबाइल शोरूम के बाहर दोबारा गोली चलाने व शहर के राज ज्वेलर्स से रंगदारी मांगने के मामले में दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद एसटीएफ करनाल की टीम ने यमुनानगर से काबू कर लिया है।
इनमें से एक बदमाश की टांग में गोली भी लगी है। सुरक्षा के बावजूद बदमाशों ने मोबाइल शोरूम पर दोबारा गोली चलाई थी। शोरूम पर पुलिस कर्मी तैनात थे इसलिए बदमाशों ने फ्लाईओवर के ऊपर से फायरिंग की जो कि पंखे पर जाकर लगी। एसटीएफ दीपेंद्र राणा के अनुसार उन्होंने यमुनानगर के मुलाना निवासी हिमांशु व अर्जुन को काबू किया है। अर्जुन की टांग में गोली लगी है।
इन बदमाशों ने कुछ दिनों पहले करनाल के एक राज ज्वेलर्स से रंगदारी मांगी थी। वहीं घरौंडा में जेएमडी मोबाइल शोरूम के बाहर सुरक्षा होने के बावजूद बदमाशों ने गोली चलाई थी। ये बदमाश लाॅरेंस गैंग से जुड़े काला राणा के शूटर हैं। इन बदमाशों ने राज ज्वेलर्स के मालिक से 50 लाख रुपये व मोबाइल शोरूम के मालिक से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। घरौंडा सर्विस रोड पर पुलिस थाने से करीब 200 मीटर दूर जेएमडी मोबाइल शोरूम पर 28 अक्तूबर 2024 को बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलियां चलाई थीं।
विज्ञापन
इसके बाद शोरूम के मालिक से रंगदारी मांगी गई। पुलिस ने उसे सुरक्षा दे दी। इसके बाद कुरुक्षेत्र की सीआईए टीम ने उन बदमाशों को घरौंडा से ही मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया लेकिन दोबारा सात जनवरी को हिमांशु व अर्जुन ने दोबारा उन शोरूमों के बाहर गोली चलाई थी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर मौजूद विधायक व वक्ता।