{"_id":"62c8996fdfff447a6f79d082","slug":"bulldozers-run-in-three-illegal-colonies-karnal-news-knl1140457191","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अवैध कॉलोनियों में चला बुल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अवैध कॉलोनियों में चला बुल्डोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला नगर योजनाकार की टीम ने शुक्रवार को भी बुल्डोजर चलाकर तीन अवैध कॉलोनियों में डीपीसी और सड़कों को ध्वस्त कर दिया। पिछले कई दिनों से अवैध कॉलोनियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीटीपी आरएस बाठ की अगुवाई में शुक्रवार को भी तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। जिसमें कैलाश रोड पर विकसित हो रही तीनों अवैध कॉलोनियों में 18 डीपीसी के साथ-साथ दर्जनों सड़कों व सीवरेज को ध्वस्त किया गया।
मौके पर लोगों ने उनकी संपत्ति की बजाय प्रॉपर्टी डीलरों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। डीटीपी ने कहा कि यदि कोई इस तरह का सुझाव देना चाहते हैं तो कार्यालय में लगे बाक्स या ई-मेल पर दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि अवैध कॉलोनियों की सूची सरकार को सर्वे के बाद भेजी गई है। इस पर सरकार ही अंतिम निर्णय लेगी। जब तक सरकार का अतिंम निर्णय नहीं आ जाता तब तक कोई भी व्यक्ति अवैध कॉलोनी में कोई निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग को अवैध कॉलोनियों में बिजली के कनेक्शन न देने व तहसीलदार को अवैध कॉलोनियों में रजिस्टरी न करने के लिए लिखा गया है।
असंध-कुंजपुरा रोड की बीस अवैध कॉलोनियां रडार पर
करनाल। जिला नगर योजनाकार के निशाने पर जिले की बीस कॉलोनियां हैं, जिन पर कभी भी बुल्डोजर चल सकता है। इनमें करीब 10 कॉलोनियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। सीएचडी सिटी, अल्फा, स्प्रिंग वैली आदि निजी कॉलोनियों के आरडब्ल्यए के साथ भी बैठकें करके व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने की तैयारी की जा रही है और नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिला नगर योजनाकार आरएस बाठ ने बताया कि उन्होंने असंध व कुंजपुरा रोड का सर्वे किया है। यहां करीब बीस ऐसी कॉलोनियां हैं जो कुछ विकसित हो चुकी हैं। कई विकसित की जा रही हैं। इन सभी को नोटिस जारी कर दिए हैं। इन कॉलोनियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। किसी भी स्थिति में अवैध कॉलोनी नहीं बनने दी जाएगी। इस बार कॉलोनाइजर व भूमि विक्रेता के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ब्यूरो
महिलाओं ने थाली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) की टीम ने वीरवार को सीएचडी सिटी में भी एक रास्ते को तोड़ दिया था। जिससे सीएचडी सिटी पार्ट-2 के लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई तो शुक्रवार को सीएचडी सिटी वेलफेयर एसोसिएशन के लोगों ने सीएचडी सिटी के सीएफएम कार्यालय पर थाली आदि बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।
सीएचडी सिटी रेडीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रवीन कुमार ने बताया कि सीएचडी सिटी पार्ट-2 ने नेशनल हाईवे से कनेक्टिविटी के लिए एक मुख्य रास्ते को डीटीपी की टीम ने वीरवार को ध्वस्त कर दिया था। यहां के लोगों को सीधे हाईवे की ओर जाने का दूसरा कोई रास्ता नहीं है। जिससे यहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता देने की जिम्मेदारी कॉलोनाइजर कंपनी सीएफएम का है, उन्होंने कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। इसलिए आक्रोशित स्थानीय निवासी सीएफएम कार्यालय पहुंचे। इसमें शामिल महिलाओं ने थाली बजाकर नाराजगी जाहिर की तो अन्य लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसमें प्रधान प्रवेश चौधरी, विकास शर्मा, जगदीश धीमान, रणधीर सिंह, सत्यवीर, पूनम, गीता रानी, गुड्डी रानी आदि कई लोग शामिल रहे।