फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bulldozer runs on illegal colony, roads destroyed

Karnal News: अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, सड़कें ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 06:11 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer runs on illegal colony, roads destroyed
- डीटीपी ने अपनी टीम के साथ की कार्रवाई, कार्यालय के गेट को भी तोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

घरौंडा। अशोक कॉलोनी के पास काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर डीटीपी ने पीला पंजा चला कर कॉलोनी की सड़कों को ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है इस कॉलोनी में दूसरी बार पीला पंजा चला कर कॉलोनी की ध्वस्त किया गया। कॉलोनाइजर शहर में बार-बार अवैध कॉलोनियां काट रहे हैं इसलिए विभाग ने यह कार्रवाई की है।

बुधवार को डीटीपी सतीश कुमार, नगरपालिका के सचिव रविप्रकाश शर्मा सहित दल बल के साथ अशोक कॉलोनी के पास अवैध रूप से काटी गई कॉलोनी में पहुंचे और कॉलोनी में बनाई गई सड़कों को उखाड़ दिया। वही कॉलोनी में बने कार्यालय के मुख्य गेट को भी ध्वस्त कर दिया। पीला पंजा चलने से यहां खलबली मच गई।
विज्ञापन

बता दें कि शहर में ऐसी कई कॉलोनी हैं जो अवैध रूप से काटी जा रही हैं, जिन पर विभागीय अधिकारी पीला पंजा चला कर कॉलोनी की सड़कों को ध्वस्त कर देते हैं, लेकिन कुछ दिनों के बाद फिर कॉलोनी पनपने लग जाती है। बताया जा रहा है कि इस कॉलोनी पर पिछले पांच छह माह पहले भी पिला पंजा चलाया गया था, लेकिन कॉलोनाइजर ने फिर से कॉलोनी में सड़क का निर्माण कर दिया। नगरपालिका सचिव रवि प्रकाश शर्मा ने बताया कि सर्विस लेन पर स्थित रेस्ट हाउस के सामने एक कॉलोनी में सड़क को ध्वस्त कर दिया है। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध कॉलोनी पनपने नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed