फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bulldozer again on Valmiki Basti

Karnal News: वाल्मीकि बस्ती पर फिर चला बुलडोजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer again on Valmiki Basti
- हाई कोर्ट के आदेश पर एचएसवीपी ने की कार्रवाई, कुछ लोगों ने पहले ही खाली कर दिए थे मकान, कुछ लोगों ने किया विरोध
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को हाई कोर्ट के आदेश पर वाल्मीकि बस्ती में किए गए अवैध निर्माण पर कार्रवाई की। विरोध की आशंका को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान कुछ लोगों ने पहले ही अपने मकान खाली कर दिए तो कुछ लोग विरोध में उतर आए। टीम के साथ उनकी नोकझोंक हुई। कुछ समय पहले ही वाल्मीकि बस्ती पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई थी।
वाल्मीकि बस्ती की यह जमीन एचएसवीपी लंबे समय से खाली करने का प्रयास कर रहा है। यहां तक कि यहां रहने वालों को सेक्टर-16 में प्लॉट भी आवंटित किए गए हैं। कुछ लोग वहां बस भी चुके हैं, लेकिन अभी भी कई लोग वाल्मीकि बस्ती में रह रहे हैं। इन्हें हटाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार्रवाई की। बस्ती के लोगों का कहना है कि तीन महीने पहले की गई कार्रवाई के दौरान सेक्टर-16 में प्लॉट देने का आश्वासन दिया था। अभी भी कई लोग हैं, जिन्हें प्लॉट आवंटित नहीं हुए है। यहां तक कि जिन्हें प्लॉट आवंटित हो चुके है, उनके पास मकान बनाने के लिए रुपये नहीं है।
विज्ञापन


तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान एक कमरे में ताला लगा हुआ था। कमरा पूरी तरह से खाली होना सुनिश्चित करने के लिए ताला तोड़ा गया तो उसके अंदर से एक मुर्गी मिली। यह मुर्गी दो दिन से गायब थी और उसका मालिक उसे खोज रहा था। इस मुर्गी को सुरक्षित बाहर निकाल गया और फिर अवैध रूप से बने कमरे को तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed