फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   buird flue alert

बर्ड फ्लू को लेकर विभाग अलर्ट, कोहंड के दस किलोमीटर एरिया में आवाजाही बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
buird flue alert
जिले में बर्ड फ्लू को लेकर विभाग अलर्ट हो गया है। कुछ दिन पहले कोहंड स्थित कैलाश पोल्ट्री फार्म से विभाग की टीम ने सैंपल लेकर जांच के लिए जालंधर भेजा है। फिर भी विभाग ने गांव के दस किलोमीटर क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है जहां लोगों की आवाजाही बंद कर दी है। एहतियातन जो कर्मचारी या वाहन पोल्ट्री फार्म पर काम कर रहा है वह वहीं रहेगा। बाहरी वाहनों और व्यक्तियों का फार्म पर जाना भी बंद रहेगा। हालांकि विभाग की ओर से जिले में अभी बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं की गई है। पशुपालन विभाग के उप निदेशक डा. धर्मेंद्र ने बताया कि जिले में बर्ड फ्लू को लेकर हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। विभाग की ओर से 54 टीमों का गठन किया गया है जो लगातार पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण कर रही हैं। जहां से बीमारी की आशंका की सूचना मिलती है, टीम मौके पर जाकर जांच करती है। उन्होंने बताया कि एक टीम में चार कर्मचारी रखे गए हैं। जिनमें एक सर्जन डॉक्टर, एक सहायक डॉक्टर व दो अन्य कर्मचारी उपस्थित होंगे। टीमें अलग-अलग स्थानों पर जाकर पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन

बगुलों की रिपोर्ट आनी बाकी
शुक्रवार को नेवल कमांडो कांपलेक्स से लिए गए पांच मृत बगुलों की रिपोर्ट का विभाग को इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद ही बगुलों की असली मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पशुपालन विभाग के उपनिर्देशक डा. धर्मेंद्र ने बताया कि पोल्ट्री प्रोडक्ट जैसे चिकन या अंडे को उच्च तापमान पर अच्छी तरह उबाल कर खाया जा सकता है। जिले में अभी बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

-डा. धर्मेंद्र उप निदेशक, पशुपालन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed