{"_id":"920466ceebdb889aefbe63436ebc9c73","slug":"bsf-officers-stationed-in-the-strong-room-drunk-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रांग रूम में तैनात बीएसएफ अफसरों का नशे में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रांग रूम में तैनात बीएसएफ अफसरों का नशे में हंगामा
अमर उजाला करनाल
Updated Mon, 05 May 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम की
विज्ञापन
सुरक्षा में तैनात बीएसएफ के दो अफसरों ने रात को नशे में धुत्त होकर जमकर
हंगामा किया।
उन्होंने अपने साथियों के साथ झगड़ा किया। इसके चलते सुपर विजन अफसर ने उनकी रिपोर्ट सहायक कमांडेंट को कर दी। सहायक कमांडेंट मनोज कुमार उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर रात करीब ढाई बजे एएसआई रैंक के इन दोनों अफसरों का मेडिकल कराया।
उन्होंने दोनों अफसरों को तत्काल ड्यूटी से हटाकर कमांडेंट कार्यालय भौंडसी में रिपोर्ट करने के आदेश जारी कर दिए। इस मामले में कमांडेंट परमवीर सिंह ने भी देर शाम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और रिपोर्ट हासिल की।
जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम के लिए एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्ट्रांग रूम में बनाया गया है। इसमें बीएसएफ के सहायक कमांडेंट मनोज कुमार उपाध्याय के कमांड में कंपनी तैनात की गई है।
रात करीब ढाई बजे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात सुपर विजन अफसर एसआई उदयबीर सिंह ने सहायक कमांडेंट मनोज कुमार उपाध्याय को फोन करके सूचना दी कि दो एएसआई मनी राम और परमजीत सिंह शराब के नशे में धुत्त होकर हंगामा कर रहे हैं। वे अपने साथियों के साथ झगड़ रहे हैं। उनके हाथ में लोडिड रायफल हैं। लिहाजा स्थिति खतरनाक है। सूचना मिलते ही सहायक कमांडेंट मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों अफसरों से बातचीत की।
रात में ही थाना शहर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद एएसआई मनीराम और एएसआई परमजीत सिंह को बीएसएफ व पुलिस के जवानों के साथ सिविल अस्पताल में भेजा गया, जहां दोनों का मेडिकल कराया गया। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद सहायक कमांडेंट ने इसकी रिपोर्ट कमांडेंट भौंडसी परमवीर सिंह को दी। आदेश पाकर सहायक कमांडेंट ने दोनों अफसरों को तत्काल ड्यूटी से रिलीव करते हुए कमांडेंट कार्यालय में रिपोर्ट करने के आदेश जारी कर दिए।
रात को चाबी क्यों मांगी
एएसआई मनीराम ने बताया कि जब वे रात ढाई बजे ड्यूटी पर थे तो वहां पहुंचकर सहायक कमांडेंट ने उनसे स्ट्रांग रूम की चाबी मांगी। उन्होंने बिना किसी कारण के सहायक कमांडेंट को चाबी देने से मना कर दिया। जब वे 10 अप्रैल से अब तक स्ट्रांग रूम की सुरक्षा भलीभांति कर रहे थे तो उन्हें अब क्यों हटाया गया। उन्होंने कहा कि वे तत्काल नौकरी छोड़कर अपने घर जा रहे हैं।