फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Broken tiles in Sector 7 upset residents; broken dustbins in Sector 4's green belt

Karnal News: सेक्टर-7 में टूटीं टाइलें, लोग परेशान सेक्टर-4 के ग्रीन बेल्ट में टूटे पड़े डस्टबीन

Mon, 05 Jan 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 05 Jan 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Broken tiles in Sector 7 upset residents; broken dustbins in Sector 4's green belt
 सेक्टर 4 के ग्रीन बेल्ट पार्क में टूटा पड़ा कूड़ादान। संवाद
सेक्टर-7 में टूटीं टाइलें, लोग परेशान
विज्ञापन

सेक्टर-7 के वेद वाटिका पार्क में एक महीने से टाइलें टूटी पड़ी हैं। इससे पार्क की सुंदरता पर भी ग्रहण लग रहा है। यहां प्रतिदिन सुबह और शाम के समय सैकड़ों स्थानीय निवासी सैर करने आते हैं। पार्क में फैली अव्यवस्थाओं के कारण लोग यहां आने से कतराने लगे हैं। पार्क में टूटी टाइलों के कारण लोगों के पैरों में चोट लगने का खतरा भी है। कई बार शिकायत देने के बाद भी इसे ठीक नहीं करवाया गया।

प्रकाश सिंह, स्थानीय निवासी
सेक्टर-4 के ग्रीन बेल्ट में टूटे पड़े डस्टबीन
सेक्टर-4 के ग्रीन बेल्ट पार्क में दो महीने से डस्टबीन टूटा पड़ा है। इससे स्थानीय निवासियों को काफी दिक्कत हो रही है। डस्टबीन टूटा होने से यहां पर अकसर कूड़े का ढेर लगा रहता है। कूड़े के ढेर में खाने की तलाश में पार्क में गोवंश भी आ जाते हैं। कई बार यहां नए डस्टबीन लगवाने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। पार्क की सुंदरता को भी ग्रहण लग रहा है। कूड़े के ढेर के कारण पार्क से बदबू आती है।
विज्ञापन

शमशेर कुमार, स्थानीय निवासी

 सेक्टर 4 के ग्रीन बेल्ट पार्क में टूटा पड़ा कूड़ादान। संवाद

 सेक्टर 4 के ग्रीन बेल्ट पार्क में टूटा पड़ा कूड़ादान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed