फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   broken corona chain in karnal

करनाल में टूट गई है कोरोना की चैन, कोरोना पाजिटिव आठ के परिवारजनों और पड़ोसियों की रिपोर्ट नेगेटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
broken corona chain in karnal
भगवान का शुक्र है कि एक बार फिर से करनाल में कोरोना की चेन टूट गई है। बेशक इस समय करनाल में कोरोना के आठ एक्टिव केस हैं, बावजूद इसके ये कहा जा सकता है कि इस समय करनाल सेफ है। क्योंकि इन आठों लोगों के परिवार और पड़ोसियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिले के लिए अच्छी बात ये है कि गुरुवार को कुल 147 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हालांकि, सुरक्षा को देखते हुए सप्ताह भर में एक बार फिर से इनके सैंपल लिये जाएंगे। फिलहाल पाजिटिव केसों के परिवार वालों को सैनिक स्कूल कुंजपुरा और जाट धर्मशाला में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस के आठ केस मिल चुके हैं। इनमें से सेक्टर-7 निवासी युवक, रामनगर निवासी और सब्जी विक्रेता पृथ्वी विहार निवासी समेत उनके परिवार के सभी सदस्यों के सैंपल नेगेटिव आए हैं। सब्जी विक्रेता का बेटा, रामनगर वासी का साथी और उत्तम नगर और नांदेड़ साहिब से आए परिजनों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। अभी तक जो भी केस सामने आए हैं उनका बाहरी कनेक्शन है। या तो दिल्ली या फिर महाराष्ट्र। अब करनाल में कोरोना ना फैले, इसके लिए सबसे जरूरी है कि बाहरी व्यक्तियों के करनाल आने पर अंकुश लगाया जाये और उनकी मेडिकल जांच की जाये।
विज्ञापन

अब तक 2383 के सैंपल लिये, 1990 की रिपोर्ट नेगेटिव
डीसी निशांत यादव ने बताया कि सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में कोरोना वायरस से संदिग्ध कुल 2083 व्यक्तियों के सैम्पल लिए गए इनमें से 1990 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा 79 की रिपोर्ट आना शेष है। पिछले तीन दिनों में 8 एक्टिव केस पाए गए थे और गुरुवार को भी कोई पॉजीटिव केस नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल में इस समय कोरोना की कोई नई चेन नहीं बन पाई है। सभी केस बाहर से संबंधित है। जिस एरिया से केस मिले हैं, उनके परिजनों और पड़ोसियों के सैंपल नेगेटिव आए हैं। बाहरी व्यक्ति करनाल में प्रवेश न कर पाए, इसके लिए जिला पुलिस को सख्त हिदायत दी गई है और आसपास की सीमाओं को सील किया गया है। जिले के लोगों से भी अपील है कि वे अगर कोई बाहर से आता है तो उसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि उसका चेकअप कराया जा सके और कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।-सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed