{"_id":"65c7f3d65b6e7c33460557e4","slug":"brick-hit-on-head-for-refusing-to-get-loan-karnal-news-c-18-knl1008-323312-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लोन दिलवाने से मना करने पर सिर में मारी ईंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लोन दिलवाने से मना करने पर सिर में मारी ईंट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा। लोन दिलवाने से मना करने पर पड़ोसी ने एक व्यक्ति के सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अराईंपुरा गांव निवासी विशाल शर्मा ने घरौंडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई अंकुश पहने लोन विभाग में काम करता था। नौ फरवरी को अंकुश रेलवे स्टेशन घरौंडा गया था। तभी उसके भाई के पास गांव के ही सौरभ का फोन आया और अंकुश से स्टेशन पर ही रुकने को कहा। थोड़ी देर बाद सौरभ आ पहुंचा। उसने शराब पी रखी थी।
सौरभ अंकुश से लोन दिलवाने के लिए कहने लगा तो अंकुश ने मना कर दिया। इस बात पर सौरभ ने अंकुश से गालीगलौज व मारपीट कर दी। इसी दौरान सौरभ ने अंकुश के सिर पर ईंट उठाकर मार दी। जिससे वह जमीन पर गिर गया। आरोपी ने अंकुश की बाइक भी तोड़ दी।