{"_id":"6284089c0791227599705282","slug":"brezza-car-recovered-from-nitin-second-accused-arrested-from-punjab-karnal-news-knl1085372112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नितिन से ब्रेजा कार बरामद, पंजाब से दूसरा आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नितिन से ब्रेजा कार बरामद, पंजाब से दूसरा आरोपी काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पुलिस रिमांड पर चल रहे दो आतंकियों को मंगलवार को पुलिस महाराष्ट्र के नांदेड़ क्षेत्र में लेकर गई। जहां आतंकियों ने विस्फोटक सामग्री सप्लाई की थी। दूसरी ओर फर्जी आरसी बनाने के आरोप में पकड़े गए आरोपी नितिन से पुलिस ने तीन दिन के रिमांड के दौरान एक ब्रेजा कार बरामद कर ली है। जिसकी फर्जी आरसी बनाई गई थी। यह कार पुलिस ने पंजाब के मखू क्षेत्र में पार्किंग से बरामद की है। आरोपी को तीन दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
वहीं, इसी मामले में दूसरे आरोपी पंजाब के गांव खरड़ निवासी सन्नी उर्फ संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पूछताछ में नितिन ने बताया कि वह और सन्नी फरार चल रहे आरोपी मेरठ निवासी पवन से फर्जी नंबर की कार लेकर कमीशन पर आगे बेचते थे। फिलहाल आरोपी पवन पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
10 से 15 हजार रुपये लेता था कमीशन
आरोपी नितिन कारों को कमीशन पर बेचने का काम करता था। एक कार बेचने के 10 से 15 हजार रुपये कमीशन लेता था। आरोपी ने ब्रेजा कार को भी कमीशन पर खरीदकर आगे बेचा था।
विज्ञापन
आज दोनों आतंकियों को किया जाएगा कोर्ट में पेश
पांच मई को पुलिस ने चार आतंकियों को विस्फोटक सामग्री के साथ पकड़ा था। इन सभी को 10 दिन के रिमांड पर लिया गया था। 15 मई को इन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दो आतंकियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। गुरप्रीत व अमनदीप को दोबारा तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था। जिन्हें लेकर पुलिस महाराष्ट्र और तेलंगाना गई है। बुधवार को इन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।