फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Branded rice worth lakhs stolen from five shops

Karnal News: पांच दुकानों से लाखों का ब्रांडेड चावल चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Branded rice worth lakhs stolen from five shops
तरावड़ी। जीटी रोड स्थित मसालों की फैक्टरी के बाहर बनी चावलों बाजार से बीती रात चोरों ने पांच दुकानों के शटर तोड़कर लाखों रुपये के ब्रांडेड चावलों के कट्टे चुरा लिए। दुकानदार सुरेश गर्ग व ओम प्रकाश ने बताया कि वे रात को अच्छी तरह ताले लगाकर गए थे। आसपास लगे फैक्टरी के सीसीटीवी के अनुसार रात लगभग दो बजे चार-पांच लोग एक कार में आए और लोहे की राॅड से शटर को ऊपर उठाकर अंदर घुसकर चावलों के कट्टे चोरी कर लिए। सुबह 10 बजे आए तो दुकानों के शटर ऊपर उठे थे और लगभग डेढ़ लाख के बासमती चावल गायब थे। दुकानदारों का कहना है कि यहां पहले भी दो तीन बार चोरी हो चुकी है। पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना करने के बाद चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed