Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Branded medicines to be cheaper starting today; relief also provided on implant materials.

Karnal News: आज से सस्ती मिलेंगी ब्रांडेड दवाएं, इंप्लांट सामग्री पर भी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Branded medicines to be cheaper starting today; relief also provided on implant materials.
जिला अस्पताल में तैयार हुई अमृत फार्मेसी में रखी दवाएं। अमर उजाला
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को शुक्रवार से ब्रांडेड दवाएं और ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले इंप्लांट रियायती दरों पर मिल सकेंगे। अस्पताल परिसर में तैयार अमृत फार्मेसी का उद्घाटन विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण व सीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी करेंगे। इस केंद्र के शुरू होने से खासकर कैंसर, हृदय रोग और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के मरीजों को महंगी दवाओं और सर्जिकल सामग्री की खरीद में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अमृत फार्मेसी के लिए 29 मई 2026 को इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप ने शिलान्यास किया था। इसके निर्माण पर करीब 22.50 लाख रुपये खर्च किए गए। अब निर्माण और अन्य तैयारियां पूरी होने के बाद इसे मरीजों के लिए शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

अमृत फार्मेसी का संचालन केंद्र सरकार की योजना के तहत एचएलएल लाइफकेयर के माध्यम से किया जाता है। कंपनी के अनुसार इसके नेटवर्क में 5200 से अधिक प्रकार की दवाएं, इंप्लांट, सर्जिकल डिस्पोजेबल और अन्य मेडिकल उत्पाद उपलब्ध हैं। इन पर एमआरपी की तुलना में औसतन 60 प्रतिशत तक छूट मिल सकती है। केंद्र सरकार की ओर से भी दवाओं और इंप्लांट पर 50 से 90 प्रतिशत तक छूट दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
घुटने-कूल्हे के इंप्लांट भी मिल सकेंगे
अमृत फार्मेसी में हड्डियों के ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले इंप्लांट उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। इनमें घुटने और कूल्हे के इंप्लांट के साथ ट्रॉमा सर्जरी में इस्तेमाल होने वाली सामग्री शामिल हो सकती है। इसके अलावा प्लेट, रॉड, सर्जिकल डिस्पोजेबल और आंखों के उपचार से जुड़े उत्पाद भी नेटवर्क की श्रेणियों में शामिल हैं। इससे मरीजों को कुछ जरूरी सामान निजी दुकानों से महंगे दाम पर खरीदने के बजाय अस्पताल परिसर में रियायती दरों पर लेने का विकल्प मिलेगा।
---
दवा लेने के तीन विकल्प
फार्मेसी के नोडल डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि अस्पताल में अमृत फार्मेसी के अलावा पहले से मुफ्त दवा वितरण काउंटर और प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र भी संचालित हैं। ऐसे में मरीज अपनी जरूरत और दवा की उपलब्धता के अनुसार मुफ्त काउंटर, जनऔषधि केंद्र या अमृत फार्मेसी से दवा ले सकेंगे। मुफ्त काउंटर पर उपलब्ध और चिकित्सक की ओर से निर्धारित दवाएं मरीजों को नि:शुल्क मिलेंगी, जबकि अमृत फार्मेसी में दवाएं रियायती कीमत पर खरीदनी होंगी।

---
दो बार टला था उद्घाटन-
- 15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस पर उद्घाटन होना था, लेकिन निर्माण कार्य अधूरा होने के चलते कार्यक्रम टाल दिया गया।
- 1 नवंबर : हरियाणा दिवस के अवसर पर उद्घाटन की तैयारी थी। बाद में कुरुक्षेत्र में राष्ट्रपति के आगमन के चलते कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
- 20 नवंबर : अब शुक्रवार को सीएमओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में फार्मेसी का उद्घाटन होगा। इसके बाद मरीजों को यहां से रियायती दरों पर दवाएं और मेडिकल उत्पाद मिलने शुरू होंगे।
जिला अस्पताल में अभी 250 प्रकार की दवाएं उपलब्ध कराई गईं हैं। अन्य दवाएं भी जल्द मांग के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
- डॉ. दीपक गोयल, नोडल, अमृत फार्मेसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed