Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ali Hasan shines in Taekwondo, makes his mark at the national level

Karnal News: ताइक्वांडो में चमके अली हसन, राष्ट्रीय स्तर पर बनी पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Ali Hasan shines in Taekwondo, makes his mark at the national level
करनाल जिले के 18 वर्षीय ताइक्वांडो खिलाड़ी अली हसन प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाकर अन्य खिलाड़ियों के लिए एक मिसाल बन गए हैं। अली हसन ने प्रदेश स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अब तक पांच पदक अपने नाम किए हैं। अब वह अपना पहला राष्ट्रीय स्तर का मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन

अली हसन ने बताया कि उन्होंने अपने बड़े भाई समीर और साहिल को ताइक्वांडो खेलते देखकर इस खेल में कदम रखा था। उनके पिता वकील हैं और उनकी माता कुरशीदा गृहिणी हैं। अली हसन पिछले सात साल से लगातार ताइक्वांडो का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने साल 2019 में जिला स्तर पर अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था। उनके दोनों भाइयों ने परिवार की आर्थिक सहायता करने के लिए खेल छोड़ दिया था, लेकिन अली हसन ने अभ्यास जारी रखा।
विज्ञापन

कोच सुनील ने अली हसन की खेल के प्रति गहरी लगन की सराहना की है। उन्होंने बताया कि अली हसन हर मुकाबले में पदक जीतने के मजबूत इरादे के साथ उतरते हैं। कोच सुनील ने यह भी बताया कि जब से कर्ण स्टेडियम में ताइक्वांडो खेल की शुरुआत हुई है, तब से अली हसन उनके मार्गदर्शन में ही अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंपिक में स्वर्ण पदक का लक्ष्य
अली हसन का सपना ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करना है। वह ओलंपिक में अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लाना चाहते हैं। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर अली हसन इस लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
-------------
अली हसन की उपलब्धियां-
2026 में प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में स्वर्ण।
2025 में प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग किया।

2024 में प्रदेश स्तर पर स्वर्ण पदक जीता।
2023 में प्रदेश स्तर पर कांस्य पदक जीता।

2022 में जिला स्तर पर रजत पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed