{"_id":"67a1278bc36d001a480945db","slug":"brahmin-sabha-elections-banned-election-officer-removed-karnal-news-c-18-knl1008-573645-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ब्राह्मण सभा के चुनाव पर रोक, चुनाव अधिकारी को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ब्राह्मण सभा के चुनाव पर रोक, चुनाव अधिकारी को हटाया
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। जिला ब्राह्मण सभा करनाल के कोलेजियम की चुनाव प्रक्रिया पांच फरवरी को शुरू होनी थी, लेकिन इस पर जिला रजिस्ट्रार (फर्म एंड सोसायटी) क्षितिज कपूर ने स्थगनादेश देते हुए चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। साथ ही चुनाव अधिकारी को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। जिससे चुनाव प्रक्रिया पर ब्रेक लग गए हैं। अब दोबारा वार्डबंदी होने के बाद ही चुनाव की तिथि नए सिरे से घोषित की जाएगी।
बता दें कि पिछले दिनों जिला करनाल ब्राह्मण सभा का चुनावी कार्यक्रम घोषित किया गया था। मतदाता सूची तैयार की गई थी, जिसमें 5336 मतदाता थे, जिन्हें 55 कोलेजियम का चुनाव करना था। चुनाव अधिकारी नामित हो गए थे। जिला प्रधान सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने बताया कि चुनावी कार्यक्रम के तहत पांच व छह फरवरी को कोलेजियम के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी की जानी थी। लेकिन चुनाव के दौरान सही वार्डबंदी नहीं किए जाने सहित कुछ आरोप लगाते हुए मांगेराम शर्मा, अंकित कुमार सहित 11-12 लोगों ने चुनाव प्रक्रिया को जिला रजिस्ट्रार (फर्म एवं सोसायटी) के यहां चुनौती दी थी। जिस पर जिला रजिस्ट्रार क्षितिज कपूर ने चुनाव प्रक्रिया पर स्थगनादेश (स्टे) देते हुए रोक लगा दी है, चुनाव अधिकारी को भी हटा दिया है। उन्होंने बताया कि एसडीएम अनुभव मेहता इसके प्रशासक हैं, अब उनकी निगरानी में ही दोबारा वार्डबंदी के बाद ही चुनाव कार्यक्रम तय किया जा सकेगा।