फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Brahma Kumari Ashram

ब्रह्मकुमारी आश्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Brahma Kumari Ashram
करनाल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेक्टर सात स्थित सेवा केंद्र में नववर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सचिव और माडर्न डेयरी के आईटी प्रमुख आशीष शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। ब्रह्माकुमारी शिखा बहन ने संचालन किया। इस दौरान राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी प्रेम दीदी ने कहा कि तीन शब्द सदा याद रखने हैं, दुआएं देनी हैं, दुआएं लेनी हैं और सबका शुक्रिया करना है। इस दौरान सभी श्रद्धालु भजनों पर जमकर झूमे।
विज्ञापन

निफा चेयरमैन प्रितपाल सिंह पन्नु ने कहा कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के केंद्रों में बताया जाता है कि हम सभी आत्माएं हैं। सबका रोल अपना-अपना है। हमें सबके गुण देखने चाहिए। यहां जो ज्ञान का प्रकाश सबको मिला है इसे सदा अपने जीवन में धारण करना है, उसी में हमारा कल्याण है। प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. अवतार ने कहा कि नववर्ष में सदा सकारात्मक संकल्प लें। बीके रेणु बहन ने कहा कि हमें नववर्ष पर ही नहीं, सदा खुश रहना है। बीके संगीता बहन ने कहा कि गुब्बारा हमें सिखाता है कि हमें हल्का रहना है। हल्की चीज ही ऊपर उड़ती है। इस दौरान चंडीगढ़ से आए अनिल कौशिक ने गीतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद नंदन लाल वर्मा व हरीश गाबा ने गीतों की प्रस्तुति दी। वहीं कुमारी काजल, मानवी, मन्नत, सायशा, रितविक, शगुन और रितिक ने नृत्य से समां बांध दिया। इस मौके पर डॉ. जेआर कालड़ा, आरके राणा, सरजीव विग, अनमोल, ऋषिराज शर्मा, डॉ. दीपक शर्मा, ईश्वर रमन, डा. डीडी शर्मा व विमल मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

केक काट कर मनाया नव वर्ष
घरौंडा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से क्राउन सिटी में केक काट कर नव वर्ष मनाया गया। इसमें नीलोखेड़ी केंद्र की ब्रह्मकुमारी संगीता बहन ने कहा कि नव वर्ष में श्रेष्ठ कर्मों की पूंजी को बढ़ाएं। पुरानी आदतों को को त्याग कर अब सब नया-नया अपनाएं और नूतन वर्ष में नवीनता को अपनाएं। संचालिका ब्रह्माकुमारी रेनू बहन ने कहा कि हमें केवल एक दिन नहीं लेकिन पूरा जीवन हमें खुशियों से बिताना है, इसलिए हर कर्म हमें खुशी से करना चाहिए। इस दौरान बच्चों ने नृत्य प्रस्तुति देकर मन मोह लिया। मौके पर हरीश गाबा, डॉ एसके शर्मा, भारत भूषण, महिंद्र चौहान, रमेश, सतपाल, गौरव खुराना, वीरेंद्र वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed