फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   BPL card for vote, BJP's new scam : Deepender Hooda

बीपीएल कार्ड फॉर वोट, भाजपा का नया घोटाला : दीपेंद्र हुड्डा

Thu, 04 Sep 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 04 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
BPL card for vote, BJP's new scam : Deepender Hooda
101....कांग्रेस के जिला कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर उप​स्थित सांसद दीपेंद्र  हुड्डा,राष्ट्रीय स
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बुधवार को कांग्रेस का शहरी जिला कार्यालय खोला गया। उद्घाटन सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने किया। सांसद ने कांग्रेस की एकजुटता पर बल देते भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि बीपीएल कार्ड फॉर वोट, भाजपा का नया घोटाला है। भाजपा सरकार इसी की बुनियाद पर खड़ी है।
शहरी जिलाध्यक्ष पराग गाबा के संयोजन में शहरी कार्यालय पर उद्घाटन पवित्र सुखमनी साहिब पाठ के साथ किया गया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी के कांग्रेस सृजन अभियान के तहत हरियाणा में सभी को साथ लेकर कांग्रेस को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बीपीएल कार्ड 27 लाख से बढ़ाकर 51 लाख तक पहुंचाए, जिससे हरियाणा की 75 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे आ गई। इतनी गरीबी तो आजादी के समय भी नहीं थी। यदि एक कार्ड पर चार लोगों का औसत माना जाए तो करीब 40 लाख लोगों के साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रो. राजेश वैद्य, पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता, पूर्व विधायक शमशेर सिंह गोगी, पूर्व विधायक सुमिता सिंह, पूर्व विधायक राकेश कांबोज, पूर्व विधायक धर्मपाल गोंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed