फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Boxer Nishant had to satisfy with bronze

Karnal News: बॉक्सर निशांत काे कांस्य से करना पड़ा संतोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
Boxer Nishant had to satisfy with bronze
करनाल। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में चल रही विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में निशांत देव को हार का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को उनकी फाइट रात करीब आठ बजे कजाकिस्तान के बॉक्सर असलानबक के साथ शुरू हुई। जिसमें उन्हें 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। विश्व मुक्केबाजी में निशांत देव को कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। पिछले चार मुकाबलों में लगातार विजयी रहने वाले निशांत का असलानबक ने विजय अभियान रोक दिया। हालांकि इस मुकाबले में भी निशांत ने असलानबक का कड़ा मुकाबला किया। तीनों राउंड में उन्होंने अपनी बहादुरी का खूब परिचय दिया। लेकिन अंत में उन्हें 3-2 से हार मिली। 71 किलोग्राम भार वर्ग में निशांत से इस प्रतियोगिता में स्वर्ण मेडल लाने की पूरी उम्मीद थी। शुरूआत से उन्होंने इसके लिए प्रदर्शन भी बेहतर किया। इससे पहले निशांत ने अपने चारों मुकाबलों में एक तरफा जीत दर्ज की। निशांत को इस प्रतियोगिता में कांस्य पदक से ही संतोष करना पड़ा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed