फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Both the accused of Kaushal gang arrested with weapons were sent to jail

Karnal News: हथियारों के साथ काबू कौशल गैंग के दोनों आरोपी भेजे जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Both the accused of Kaushal gang arrested with weapons were sent to jail
- 29 जून को पुलिस ने करनाल के सेक्टर-12 से पकड़े थे दो गुर्गे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। शाहबाद में अमन ढाबे पर गोलियां चलवाने वाले कौशल चौधरी गैंग के दो आरोपी यमुनानगर वासी सौहार्द उर्फ शिवम और दिल्ली के कोठकलां गांव निवासी पारस को पांच दिन का रिमांड पूरा होने पर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। दोनों से रिमांड के दौरान अलग-अलग जगहों पर निशानदेही के लिए ले जाया गया। दोनों से पुलिस को कुछ साक्ष्य मिले हैं। जिनके आधार पर एसटीएफ मुख्य शूटरों और आरोपियों तक पहुंच पाएगी। पुलिस ने रिमांड के दौरान दोनों को लेकर कई जगह दबिश दी। लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आ पाए। इसके अलावा अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ की गई है।

एसटीएफ रिमांड के दौरान मिली जानकारी को साझा नहीं कर रही है। ताकि वारदात में शामिल सभी को पकड़ा जा सके। एसटीएफ करनाल के इंचार्ज दीपेंद्र राणा ने बताया कि हथियारों के साथ पकड़े गए आरोपी सौहार्द और पारस को पांच दिन के रिमांड के बाद कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है। विदित्त हो कि करनाल एसटीएफ ने 29 जून को करनाल के सेक्टर 12 से दोनों को तीन अवैध पिस्तौल, एक डबल बैरल बंदूक के अलावा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया था। इनमें दो विदेशी पिस्तौल का प्रयोग 26 जून को शाहबाद में अमन ढाबा पर हुई फायरिंग में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed