फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Both parties recorded their statements before the DSP.

Karnal News: डीएसपी के समक्ष दोनों पक्षों ने दर्ज करवाए बयान

Wed, 24 Dec 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 24 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Both parties recorded their statements before the DSP.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल।
तरावड़ी के ललायणी जोगीमाजरा गांव निवासी मलखान नाथ के दो साल तक चेतराम की जगह जेल में बंद रहने के मामले में डीएसपी सिटी राजीव जांच कर रहे हैं। मामले में मंगलवार को दोनों पक्षों के लोगों को बयान के लिए पुलिस ने बुलाया। दोनों पक्षों डीएसपी के समक्ष बयान दर्ज कराए। अब मामले में सोनीपत के पुलिस कर्मचारियों के बयान होंगे। इसके बाद डीएसपी की तरफ से मामले की जांच रिपोर्ट एसपी करनाल को सौंपी जाएगी।
मामले में डीजीपी ओपी सिंह ने मामले की जांच करनाल एसपी गंगाराम पुनिया को सौंपी थी। मलखान नाथ और उनके अधिवक्ता अशोक चंदानी 9 दिसंबर को करनाल एसपी गंगाराम पुनिया से मिले थे। एसपी ने मामले को उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर होने की बात कहकर मना कर दिया था। इसके बाद 15 दिसंबर को पीड़ित पक्ष के लोग पंचकुला में डीजीपी ओपी सिंह से मिले। मामले की जांच करनाल पुलिस से कर आने की मांग की। इसके बाद जांच करनाल एसपी को सौंपी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को पीड़ित पक्ष की ओर से बयान दर्ज करवाने आए मलखान नाथ ने बताया कि उन्हें डीएसपी राजीव ने बयान के लिए बुलाया था। मंगलवार को उनके साथ पत्नी और गांव के सरपंच के बयान भी दर्ज किए गए। मलखान नाथ ने डीएसपी को बताया कि वो नाथ समुदाय से हैं, उनका काम घूम फिरकर जड़ी-बूटी बेचना और भिक्षा मांगने का है। वर्ष 2022 में आरोपी चेतनाथ के घर गए थे। आरोपी चेतराम की माता ने उनका फोन नंबर लेकर बातचीत शुरू कर दी थी और अपना धर्म का बेटा बना लिया। वह उनके घर दूसरी बार भी गए थे। दिसंबर, 2023 में वो अपने रोजगार के लिए असम चले गए। 11 दिसंबर, 2023 को सीआईए गन्नौर की टीम ने उन्हें लीधूशहर डिब्रूगढ़ से पकड़ा था। टॉर्चर कर कहा कि अदालत में खुद को चेतराम बताना है। पीड़ित का आरोप है कि सोनीपत पुलिस की थर्ड डिग्री के कारण उसकी कई हडि्डयों में फ्रैक्चर आ गया है। पुलिस ने उसे 21 दिसंबर, 2023 को जेल भेज दिया। डीएनए जांच के आधार पर 29 नवंबर 2025 को उन्हें रिहा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के सरपंच ने भी कहा कि मलखान नाथ को गलत तरीके से फंसाया गया था। डीएसपी ने दूसरे पक्ष चेतराम के पिता अंग्रेज सिंह, माता बीरो देवी, बहन रोशनी और कविता, बेटे विकास, बेटी मनीषा को बुलाया गया था। पुलिस ने सभी से मामले को लेकर बयान लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed