{"_id":"6403abcf3b68b7fc3a09e0b7","slug":"body-of-girl-student-who-jumped-into-canal-found-karnal-news-c-18-knl1008-49593-2023-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: नहर में छलांग लगाने वाली छात्रा का मिला शव
Sun, 05 Mar 2023 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 05 Mar 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। पढ़ाई के लिए परिजनों की डांट से नाराज बीए की छात्रा ने नहर में छलांग लगा दी थी। जिसका शव चार दिन बाद बड़ौता नहर में मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
काछवा निवासी सिया डीएवी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसकी कुछ दिनों बाद परीक्षा थी। परिजनों के अनुसार पढ़ाई करने को लेकर डांटने के बाद वह नाराज हो गई। वह एक मार्च को घर से कॉलेज में रोल नंबर पता करने के लिए निकली थी मगर कॉलेज नहीं गई। दोपहर बाद डेढ़ बजे लोगों ने उसे काछवा पुल के पास देखा। जहां से कुछ देर बाद उसने पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। इस दौरान युवकों ने उस बचाने का प्रयास किया मगर वह सफल नहीं हो सके। सूचना पर गोताखोरों ने छात्रा की नहर में काफी तलाश की मगर उसका पता नहीं चल सका। शनिवार को गोताखोरों और पुलिस ने उसका शव बड़ौता नहर से बरामद किया।