फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Body of cold storage worker missing from Indri found from Ramba canal after 3 daysBody of cold storage worker missing from Indri found from Ramba canal after 3 days

Karnal News: इंद्री से लापता कोल्ड स्टोर कर्मी का 3 दिन बाद रंबा नहर से मिला शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Body of cold storage worker missing from Indri found from Ramba canal after 3 daysBody of cold storage worker missing from Indri found from Ramba canal after 3 days
करनाल। इंद्री के पास स्थित कोल्ड स्टोर के लापता कर्मचारी सतविंद्र सिंह (45) का शव मंगलवार को रंबा नहर से बरामद हुआ। पंजाब के लालड़ू निवासी सतविंद्र के बाजू पर बने बाज के टैटू से उसकी शिनाख्त हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पिता जीत सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों ने बताया कि एक अगस्त को सतविंद्र सिंह लालड़ू से काम पर कोल्ड स्टोर लौटा था। दो अगस्त को वह सुबह सैर पर गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। तब से परिवार के लोग उसे ढूंढ रहे थे।
विज्ञापन

रंबा पुलिस चौकी के जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि किसी राहगीर ने मंगलवार सुबह 11 बजे नहर में शव दिखाई देने की सूचना दी। गोताखोर कर्ण मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला। गोताखोर कर्ण ने बताया कि सतविंद्र सिंह के लापता होने पर उनकी फोटो आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed