फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Bodies of two brothers drowned in canal recovered

Karnal News: नहर में डूबे दोनों भाइयों के शव बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Bodies of two brothers drowned in canal recovered
- विशाल का शव रोहतक तो मुकुल का सफीदों नहर से मिला
विज्ञापन

फोटो समाचार
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/रोहतक। हांसी ब्रांच नहर में कूदे छोटे भाई मुकुल को बचाने के लिए बड़े भाई विशाल ने भी छलांग लगा दी थी जिससे दोनों डूब गए थे। विशाल का शव रोहतक के लाखन माजरा गांव के पास बैंसी नहर और मुकुल का शव सफीदों के अंटा झाल से बरामद हुआ है। विशाल बैंक में डिप्टी मैनेजर था। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
मूनक थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि उन्हें रोहतक में नहर से शव बरामद होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पहचान कराने का प्रयास किया गया। सभी जिलों की पुलिस से संपर्क किया तो करनाल में दो सगे भाईयों के डूबने की सूचना मिली। जिन्हें गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम तलाश रही थी। पिता रामनिवास ने शव की पहचान विशाल (26) के रूप में की। वहीं मुकुल का शव भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


यह है मामला
करनाल के मंगलपुर गांव निवासी रामनिवास को उनके छोटे बेटे मुकुल का रविवार शाम को फोन आया था कि वह हांसी ब्रांच नहर के पास बैठा है। उसकी वह आखिरी बार आवाज सुन रहे हैं। इस सूचना के बाद रामनिवास के बड़े बेटे बैंक के डिप्टी मैनेजर विशाल अपने चचेरे भाई के साथ नहर पर पहुंचे। उनको देखकर मुकुल ने नहर में छलांग लगा दी। मुकुल को बचाने के लिए विशाल भी नहर में कूद गए और दोनों भाई डूब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed