फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Board exams are near, students should prepare better by practicing

बोर्ड परीक्षाएं नजदीक, अभ्यास करके बेहतर तैयारी करें विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 02:19 AM IST
विज्ञापन
Board exams are near, students should prepare better by practicing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। सीबीएसई एवं हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं नजदीक हैं। बच्चों ने भी गंभीरता के साथ पढ़ाई शुरू कर दी है। इसके साथ-साथ शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों को टिप्स देने शुरू कर दिए हैं, ताकि परीक्षाओं में वे बेहतर अंक लाने में सफल हो सकें। हिंदी हो या गणित या अन्य विषय, सभी के पाठ्यक्रम की पढ़ाई लगभग पूरी होने को है। अब विषयवार टिप्स आधारित पढ़ाई शुरू हो गई है।
शिक्षक एवं शिक्षिकाएं विद्यालयों में अब ये देख रहे हैं कि आखिर किस विषय को लेकर विद्यार्थियों को कहां दिक्कतें आ रही हैं। यही कारण है कि कक्षाओं में शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यार्थियों की विषयगत दिक्कतों को रेखांकित करके उन्हें हल करा रहे हैं। परीक्षाएं देने के तौर तरीके व सावधानियां भी बताई जा रही हैं। विद्यार्थियों को सलाह दी जा रही हैं। श्रीराम चरित मानस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दसवीं कक्षा के अध्यापकों ने विद्यार्थियों को आने वाली बोर्ड की परीक्षाओं के लिए सुझाव व अभ्यास करने के तरीके बताए गए जिससे वे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। यह एक महत्वपूर्ण और सबसे अलग विषय है। यूं तो गणित विषय में सभी अध्याय महत्वपूर्ण हैं, लेकिन कुछ अध्याय जैसे द्विघात समीकरण, वृतों से संबंधित क्षेत्रफल, त्रिकोणमिति का अनुप्रयोग, सांख्यिकी, समांतर श्रेणी, वृत जिनके बड़े अंकों के प्रश्न में कुछ दिक्कतें आती हैं, जिन्हेें दूर करके अच्छी तैयारी करें, जिससे अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं। गणित याद करने वाला नहीं बल्कि अभ्यास करने वाला विषय है। विद्यार्थियों को अधिक से अधिक उदाहरणों का अभ्यास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलदीप अध्यापक गणित
विद्यार्थियों को सभी विषयों पर ठीक से ध्यान केंद्रित करके पढ़ना होगा। अध्यायों के सारांश सबसे पहले पढ़ना और समझना चाहिए। हर विषय का अधिक से अधिक अभ्यास करें। हिंदी व अंग्रेजी विषय का व्याकरण सबसे महत्वपूर्ण होता है, जिसे रटा नहीं जा सकता। व्याकरण को समझ कर अभ्यास करना चाहिए। विद्यार्थियों को समय रहते बोर्ड की परीक्षा की तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए।
- गीता, अध्यापिका हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed