फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Board Exam: Multiple choice questions will be helpful in increasing marks.

बोर्ड परीक्षा : अंक बढ़ाने में मददगार होंगे बहुविकल्पीय प्रश्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: Multiple choice questions will be helpful in increasing marks.
करनाल। पढ़ाई में कमजोर विद्यार्थियों को अब बोर्ड परीक्षा पास करने में राहत मिलेगी, क्योंकि हरियाणा बोर्ड की ओर से परीक्षा में इस बार 25 फीसदी प्रश्न बहुविकल्पी पूछने का निर्णय लिया है। इससे जहां कमजोर विद्यार्थियों को इसे हल करने में आसानी होगी, वहीं होनहार विद्यार्थियों के परीक्षा में अंक बढ़ाने में ये सवाल मददगार होंगे।
विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से डेटशीट जारी कर दी गई है। कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होंगी। पेपर एक ही सत्र में दोपहर 12.30 बजे से शाम 3.30 बजे तक होगा। परीक्षा में इस बार 25 फीसदी प्रश्न वैकल्पिक होंगे। बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार, सेकेंडरी (शैक्षिक नियमित/मुक्त स्कूल /रि-अपीयर/अतिरिक्त/मर्सी चांस व अंक सुधार) की परीक्षाएं 27 फरवरी से आरंभ होकर 26 मार्च तक चलेंगी। साथ ही सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक नियमित/मुक्त स्कूल /रि-अपीयर/अतिरिक्त/मर्सी चांस व अंक सुधार) की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर दो अप्रैल तक चलेंगी। इसके अतिरिक्त डीएलएड (रि-अपीयर) की परीक्षाएं भी 27 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक जारी रहेंगी।
विज्ञापन




उत्तर पुस्तिकाओं की होगी डिजिटल मार्किंग

सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में इस बार 25 फीसदी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के आएंगे। इसमें प्रत्येक प्रश्न एक नंबर का होगा। वहीं वार्षिक उत्तर पुस्तिकाओं की डिजिटल मार्किंग की जाएगी। डिजिटल मार्किंग करने से प्राप्त अंकों को गिनने में जो समस्या आती थी, उससे निजात मिली है। उत्तर पुस्तिकाओं के कोड भी डिजिटल मार्किंग में ऑटो मोड में होंगे। डिजिटल मार्किंग से मूल्यांकन की गुणवत्ता बढ़ेगी व परीक्षा परिणाम भी सटीक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




96 फीसदी प्रश्न होंगे एक समान

जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी ने बताया कि इस बार सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा के प्रारूप में बदलाव किया गया है। प्रश्न पत्र के चारों कोड में 96 फीसदी प्रश्न एक समान रहेंगे, केवल चार फीसदी ही प्रश्न भिन्न होंगे। सभी कोड में प्रश्नों के क्रम अलग-अलग होंगे। अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर विजिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed