{"_id":"67d5e5404a7402f9ae0e34ea","slug":"blood-found-in-a-closed-house-couple-is-missing-karnal-news-c-18-knl1008-602531-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बंद मकान में मिला खून, दंपती का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बंद मकान में मिला खून, दंपती का पता नहीं
Sun, 16 Mar 2025 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 16 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
इंद्री। कमालपुर रोडान में एक बंद मकान में खून मिला है। इसकी पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उस मकान में 55 वर्षीय महेंद्र सिंह नैन व उसकी पत्नी बाला रहती हैं। पिछले दो दिनों से उनका मकान बंद था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलनने पर इंद्री थानाध्यक्ष विपिन कुमार व फॉरेसिंग एक्सपर्ट टीम भी मौके पर पहुंची। मकान बंद था।
इस पर पुलिस सीढ़ी लगाकर मकान के अंदर पहुंची। मकान खोलकर देखा तो वहां खून मिला। इससे किसी अनहोनी की आशंका उत्पन्न हुई है।
लेकिन दंपती का कोई पता नहीं है। मकान खाली था। जांच का विषय है कि पति व पत्नी कहां गए। पड़ोसियों ने बताया कि दो दिन से महेंद्र का दरवाजा नहीं खुला, मकान के बेड़े में खून के धब्बे दिखे तो किसी अनहोनी की आशंका के तहत पुलिस को सूचना दी गई थी।
इंद्री थाना प्रभारी विपिन ने बताया कि सूचना मिली थी कि महेंद्र नैन के घर का दरवाजा बंद है। अंदर खून तो दिखा है, मामले की जांच की जा रही है। महेंद्र के बेटे से भी संपर्क किया जा रहा है। बेटा करनाल में रहता है।