{"_id":"692b4febfa609f966f0be4f6","slug":"blackmailing-by-creating-fake-photos-and-videos-using-ai-karnal-news-c-18-knl1018-790387-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: एआई से फेक तस्वीरें, वीडियो बनाकर कर रहे ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: एआई से फेक तस्वीरें, वीडियो बनाकर कर रहे ब्लैकमेल
Sun, 30 Nov 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
दोस्त फेक तस्वीरें बना कर रहा था ब्लैकमेल
15 वर्ष की छात्रा को एक अनजान नंबर से मैसेज आया। मैसेज के साथ छात्रा की कुछ अश्लील तस्वीरें थीं। छात्रा की इंस्टाग्राम पर डाली गई तस्वीरों को एआई से बदला गया था। छात्रा को ब्लैकमेल किया जाने लगा। तनाव से वह बीमार पड़ गई। परिवार के पूछने पर लड़की ने पूरी बात बताई। महिला थाने में शिकायत दर्ज की गई। जांच करने पर पता चला कि तस्वीरें लड़की के मित्र ने एआई से बदलकर उसे भेजी थीं।
शादी से मना किया तो बनाया फेक वीडियो
17 वर्षीय लड़की को तीन महीने से ब्लैकमेल किया जा रहा था। दादा को पता चला तो उन्होंने महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई। आरोपी लड़के को थाने बुलाया गया। उसने बताया कि वह लड़की से शादी करना चाहता था। लड़की के मना करने पर ब्लैकमेल करने लगा। लड़की के एआई से फेक वीडियो और फोटो बना लिए। परिवार वालों को दिखाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था।
करनाल। एआई का दुरुपयोग बड़ी समस्या बन रहा है। युवतियां और महिलाएं शिकार बन रही हैं। सोशल मीडिया पर अपलोड की गईं उनकी सामान्य तस्वीरों को एआई की सहायता से बदलकर ब्लैकमेल किया जा रहा है। महिला थाने में हर माह छह से सात मामले ऐसे पहुंच रहे हैं। इनमें कॉलेज और स्कूल की छात्राओं के मामले अधिक हैं। साथी छात्र ही छात्राओं की एआई से बनी फेक तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल कर रहे हैं।
विज्ञापन
एआई आधारित टूल्स जैसे जेमिनी, चैट जीपीटी, डीपफेक और अन्य एडिटिंग सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर फर्जी वीडियो व मॉर्फ्ड तस्वीरें तैयार कर लड़कियों को ब्लैकमेल करने की घटनाएं बढ़ी हैं। महिला थाना प्रभारी एसएचओ कन्नू प्रिया ने बताया कि स्कूल व कॉलेज जाने वाली युवतियां अधिक शिकार बन रही हैं।
उन्होंने बताया कि ज्यादातर मामलों में एडिटेड फोटो और वीडियो भेजकर धमकाया जाता है। बदले में पैसे मांगे जाते हैं। उनका शोषण किया जाता है। कई लड़कियां दूसरे लोगों पर भरोसा कर अपनी निजी फोटो व वीडियो शेयर कर देती हैं। अपराधी जबरदस्ती शादी करने या पैसों की मांग के लिए परिवार व सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी देता है।
ध्यान रखें
-एआई टूल्स पर अपनी फोटो, वीडियो न अपलोड करें।
-अकाउंट को निजी रखें, अनजान फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें।
-किसी के तंग करने पर परिवार और पुलिस को अवगत कराएं।
-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के पासवर्ड को मजबूत रखें।
- सोशल मीडिया पर स्वयं को दिखाने से बचें।